ZEE5 Crime Thriller Series: रोंगटे खड़े कर देगी ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, 10 एपिसोड में दिखेगी खौफनाक कहानी

Summary :

‘ऑटो शंकर’ एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसमें एक छोटे अपराधी के खौफनाक आपराधिक साम्राज्य और उसके अंजाम की कहानी दिखाई गई है। 2019 में रिलीज हुई इस 10-एपिसोड की सीरीज में अप्पानी सरथ मुख्य भूमिका में हैं और इसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है। क्राइम, सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर यह सीरीज ZEE5 पर हिंदी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज के समय में हर तरह के कंटेंट की भरमार है। अगर आपको रोमांस या कॉमेडी से ज्यादा क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर वाली कहानियां पसंद हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए है जिसकी कहानी काफी डरावनी और चौंकाने वाली है। इस सीरीज में अपराध की दुनिया, धोखा, लालच और कई खौफनाक घटनाओं को दिखाया गया है।

ZEE5 Crime Thriller Series: क्या है सीरीज का नाम?

ZEE5 Crime Thriller Series
ZEE5 Crime Thriller Series (Source: Google)

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘ऑटो शंकर’ है। साल 2019 में रिलीज हुई यह तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज एक अपराधी शंकर की कहानी पर बेस्ड है। इसमें एक्टर अप्पानी सरथ ने मेन किरदार निभाया है। आपको बता दें कि सीरीज की कहानी शंकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरुआत में एक छोटा-मोटा स्मगलर और अवैध शराब बेचने वाला अपराधी होता है। लेकिन धीरे-धीरे वह अपने इलाके के दूसरे अपराधियों को चुनौती देने लगता है और अपना आपराधिक नेटवर्क फैलाता जाता है।

अपराध की दुनिया में बढ़ता जाता है शंकर का दबदबा

Auto Shankar Story
Auto Shankar Story (Source: Google)

शंकर का अपराधी साम्राज्य धीरे-धीरे अवैध तस्करी से लेकर जबरन वसूली और सेक्स व्यापार तक फैल जाता है। अपने एफेक्ट को मजबूत करने के लिए वह करप्ट पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देता है और पॉलीटिकल नेटवर्क का भी इस्तेमाल करता है। लेकिन अपराध की दुनिया में बढ़ता उसका दबदबा ज्यादा समय तक छिपा नहीं रहता। लालच, धोखे और कई बेरहम हत्याओं के बाद पुलिस उसके पीछे पड़ जाती है। फिर कहानी के आगे बढ़ने के साथ शंकर पुलिस के शिकंजे में फंस जाता है। जेल से भागने की उसकी कोशिश भी सक्सेसफुल नहीं होती और आखिरकार उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है।

कैसी है ‘ऑटो शंकर’?

 ZEE5 show 'Auto Shankar'
ZEE5 show ‘Auto Shankar’ (Source: Google)

अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं जिनमें हर कुछ समय बाद नया ट्विस्ट देखने को मिले, तो ‘ऑटो शंकर’ आपके लिए एक ऑप्शन हो सकती है। सीरीज में क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। कहानी में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि 2019 में रिलीज होने के बाद भी यह सीरीज क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

कहां देख सकते हैं?

Auto Shankar Streaming Platform
Auto Shankar Streaming Platform (Source: Google)

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं। सीरीज में टोटल 10 एपिसोड हैं और हर एक एपिसोड की ड्यूरेशन करीब 30 मिनट है।

IMDb पर कितनी मिली रेटिंग?

Auto Shankar: ZEE5 IMDb Rating
Auto Shankar: ZEE5 IMDb Rating (Source: Google)

‘ऑटो शंकर’ को IMDb पर 6.7/10 की रेटिंग मिली है। कम समय में खत्म होने वाली यह सीरीज उन दर्शकों के लिए खास हो सकती है, जो तेज रफ्तार क्राइम स्टोरी देखना पसंद करते हैं।

कौन-कौन है स्टार कास्ट में?

 'Auto Shankar' Web Series Star Cast
‘Auto Shankar’ Web Series Star Cast (Source: Google)

‘ऑटो शंकर’ का निर्देशन रंगा यल्ली ने किया है। इस सीरीज में अप्पानी सरथ, स्वयम और अर्जुन चिदंबरम जरूरी रोल में नजर आ रहे हैं। यह ऑरिजनल फॉर्म में तमिल भाषा की सीरीज है, लेकिन इसे हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी और तेलुगु भाषाओं में भी देखा जा सकता है। ऐसे में अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों के लिए भी इसे देखना आसान है।

Read More: Zee5 New Mysterious Series: OTT पर मौजूद है ऐसी हॉरर सीरीज, जिसकी कहानी देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।