Ahmedabad plane crash का मामला 12 जून को सामने आया था. आज 12 जुलाई है, यानी इस घटना को पूरा एक महीना हो गया है। इस हादसे को लेकर अब तक कई खुलासे हुए हैं। बता दें कि एयरलाइन विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस रिपोर्ट में कई ऐसी बातें हैं, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जैसे इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे उड़ान भरने के महज चंद सेकेंड बाद ही दोनों इंजन बंद हो गए और विमान आग का गोला बन गया।
जांच रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दुर्घटना का कारण इंजन से ईंधन की आपूर्ति अचानक बंद होना बताया गया। इस हादसे की जांच रिपोर्ट 15 पन्नों में तैयार किया गया है। इस रिपोर्ट में यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड (UTC) का जिक्र किया गया है। तो आइए जानते हैं कि आखिर यह यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड (UTC) क्या है.
UTC का इस्तेमाल
बता दें कि यूनिवर्सल टाइम कोऑर्डिनेटेड (UTC) दुनिया भर में समय मापने के लिए यूज किया जाने वाला एक मानक है। यह समय का एक सटीक पैमान है, जिसे 24 घंटे घड़ी का उपयोग करके मापा जाता है। इसमें AM और PM जैसा कोई सिस्टम नहीं होता है। UTC को ‘जुलु टाइम’ या ‘Z टाइम’ भी कहा जाता है। साल 1972 से पहले
अचानक इंजन बंद हो गए या किए गए!
जांच रिपोर्ट में उड़ान के टेकऑफ़ से लेकर क्रैश होने तक का पूरा ब्यौरा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के उड़ान भरते ही उसके दोनों इंजन बंद हो गए। दोनों इंजन अचानक बंद होने से फ्लाइट उड़ा रहे दोनों पायलट घबरा गए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि फ्लाइट के फ्यूल स्विच कट गए हैं। यानी विमान के दोनों इंजनों तक ईंधन नहीं पहुंच रहा है।
ALSO READ:Air India Plane Crash: दोनों इंजन हुए बंद, कॉकपिट में पायलटों की बीच बातचीत आई सामने


Download Android App
Download iOS App



