Bridal Clutch Designs: वेडिंग लुक को खास बना देंगे पर्स और क्लच के लेटेस्ट और यूनिक डिज़ाइन

Summary :

Bridal Clutch Designs: शादी का दिन हर लड़की के लिए सपनों के सच होने जैसा होता है। इस खास दिन पर परफेक्ट दिखने के लिए दुल्हन के कपड़ों और ज्वैलरी के चयन में तो कोई कसर नहीं छोड़ी जाती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ में पकड़ा एक खूबसूरत पर्स भी इस लुक का सबसे अहम हिस्सा होता है? जी हां, एक स्टाइलिश पर्स न केवल दुल्हन की जरूरत का सामान संभालता है, बल्कि उसके ब्राइडल लुक को पूरी तरह से कंप्लीट भी करता है। शायद इसीलिए, आजकल की होने वाली दुल्हनें अपनी शादी की बाकी शॉपिंग के साथ-साथ…

Bridal Clutch Designs: शादी का दिन हर लड़की के लिए सपनों के सच होने जैसा होता है। इस खास दिन पर परफेक्ट दिखने के लिए दुल्हन के कपड़ों और ज्वैलरी के चयन में तो कोई कसर नहीं छोड़ी जाती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ में पकड़ा एक खूबसूरत पर्स भी इस लुक का सबसे अहम हिस्सा होता है?

जी हां, एक स्टाइलिश पर्स न केवल दुल्हन की जरूरत का सामान संभालता है, बल्कि उसके ब्राइडल लुक को पूरी तरह से कंप्लीट भी करता है। शायद इसीलिए, आजकल की होने वाली दुल्हनें अपनी शादी की बाकी शॉपिंग के साथ-साथ परफेक्ट क्लच या पर्स ढूंढने में भी अच्छा-खासा वक्त लगाती हैं।

Bridal Clutch Designs: यहां देखें ब्राइडल पर्स के लेटेस्ट डिजाइन्स

1. Potli Bags

Bridal Clutch Designs
Bridal Clutch Designs( Source: Social Media)

लाल, गोल पोटली जिसमें सुंदर थ्रेडवर्क है, ये हर दुल्हन की पहली पसंद होती है। पोटलिस ले जाने के लिए आसान और आरामदायक होती है, आपको बस इसे अपने हाथ के चारों ओर लटकाए रखने की जरूरत होती है और अपने जीवन में होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपने सभी जरूरी चीजें आप इसमें रख सकती हैं।

2. Bridal Clutch

Bridal Clutch Designs( Source: Social Media)
Bridal Clutch Designs( Source: Social Media)

ब्राइडल एक्सेसरीज की लिस्ट में क्लच का स्थान हमेशा सबसे ऊपर होता है। अगर आप भी अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट फिनिशिंग देना चाहती हैं, तो थ्रेड वर्क या मेटैलिक सरफेस वाले ट्रेडिशनल एथनिक क्लच का चुनाव करें। ये न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि काफी एलिगेंट भी लगते हैं। कलर पैलेट की बात करें, तो लाल, मैरून और बेज जैसे क्लासिक कलर्स किसी भी ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

3. Bridal Handbag

Bridal Clutch Designs( Source: Social Media)
Bridal Clutch Designs( Source: Social Media)

बॉक्स क्लच को हाथ में कैरी करना थोड़ा मेहनत का काम जरूर लग सकता है, लेकिन ब्राइडल लुक को इंस्टेंट अपग्रेड देने में इनका कोई मुकाबला नहीं है। ये क्लच सिर्फ एक पर्स नहीं, बल्कि गहने की तरह काम करते हैं, जो धागे, फूलों और मोतियों के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से तैयार किए जाते हैं। अगर आप अपनी शादी के दिन सबसे हटकर दिखना चाहती हैं, तो एक हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला बॉक्स क्लच अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।

Also Read: Angrakha Suit Designs: एथनिक लुक को देना है मॉडर्न तड़का? तो अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये लेटेस्ट डिज़ाइन के Angrakha Suit

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।