Cotton Kurti Styling Tips: गर्मियों के मौसम में कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखना हो तो कॉटन कुर्ती से बेहतर कुछ नहीं है। लेकिन अक्सर ये समझ नहीं आता कि रोज वही एक जैसा लुक कैसे बदलें। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन Kurti Styling Hacks, लाए हैं, जो आपको हर दिन एक नया और फ्रेश लुक देंगे। अपने समर लुक को बेहतर बनाने के लिए ये छोटे-छोटे Kurti Styling Hacks जरूर आजमाए
Cotton Kurti Styling Tips: कॉटन कुर्ती पहनने के 4 शानदार तरीके
1. Kurti With Jeans Ideas

जींस और कुर्ती का कॉम्बिनेशन काफी एलिगेंट लगता है। एक फिटेड मैरून शॉर्ट कुर्ती के साथ डेनिम जींस आपको कंफर्टेबल और खूबसूरत लुक देगी। यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स और ऑफिस जानें वाली महिलाओं के लिए ये आउटफिट बेस्ट है।
2. Summer Kurti Look

गर्मियों में हल्के रंग आंखों को बहुत सुकून देते हैं। फ्लोरल प्रिंट वाले सूट सेट गर्मियों के लिए एकदम सही होते हैं। इसके साथ कॉटन का दुपट्टा पेयर करना न भूलें, ये आपको धूप से भी बचाएगा। वाइट बेस पर पिंक या पेस्टल कलर्स आपको एक बेहतरीन Summer Kurti Look देते हैं।
3. Loose Kurti Look

अगर आपको टाइट कपड़े पहनना पसंद नहीं, तो गुलाबी अनारकली कुर्ती स्टाइल चुनें। यह दिखने में बहुत ग्रेसफुल लगता है और पहनने में बेहद कंफर्टेबल भी होता है। इसे आप ऑफिस मीटिंग्स या शॉपिंग के लिए चुन सकती हैं।
4. Long Kurti With Baggy Jeans

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो व्हाइट एम्ब्रॉयडरी वाली लॉन्ग कुर्ती को बैगी जींस के साथ स्टाइल करें। यह लुक आजकल बहुत फैशन में है। इसमें आपकी हाइट भी लंबी लगेगी और आपका लुक बेहद ग्रेसफुल लगेगा।



















