फिर Style में आया फरशी सूट! इस वेडिंग सीजन में पाएं नवाबी लुक, यहां देखें Trending Options

Summary :

Latest Farshi Salwar Suit Designs: फरशी सलवार सूट का फैशन एक बार फिर से शाही अंदाज में लौट आया है। मुगल काल का यह डिजाइन आज के मॉडर्न दौर में शादियों और त्योहारों के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। फरशी सलवार आम सलवार से काफी अलग होती है। इसमें हल्का घेरा होता है जो जमीन तक टच होता है। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती पेयर की जाती है और दुपट्टा पूरे लुक को कंप्लीट करता है। Latest Farshi Salwar Suit Designs: फरशी सलवार सूट डिजाइन्स 1. आइवरी और वाइब्रेंट पिंक फरशी सलवार सूट यह आइवरी शेड का सिल्क फरशी सूट…

Latest Farshi Salwar Suit Designs: फरशी सलवार सूट का फैशन एक बार फिर से शाही अंदाज में लौट आया है। मुगल काल का यह डिजाइन आज के मॉडर्न दौर में शादियों और त्योहारों के लिए महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। फरशी सलवार आम सलवार से काफी अलग होती है। इसमें हल्का घेरा होता है जो जमीन तक टच होता है। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती पेयर की जाती है और दुपट्टा पूरे लुक को कंप्लीट करता है।

Latest Farshi Salwar Suit Designs: फरशी सलवार सूट डिजाइन्स

1. आइवरी और वाइब्रेंट पिंक फरशी सलवार सूट

Latest Farshi Salwar Suit Designs
Latest Farshi Salwar Suit Designs
यह आइवरी शेड का सिल्क फरशी सूट आपको बेहद ग्रेसफुल लुक देगा। इसकी शॉर्ट कुर्ती पर नेकलाइन और स्लीव्स पर की गई फ्लोरल कढ़ाई काफी यूनिक लुक दे रही है। इस सूट के साथ इसका पिंक दुपट्टा पूरे लुक में जान डाल रहा है। व्हाइट और पिंक कंट्रास्ट वाला ये फारशी सूट हर तरह के ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

2. पेस्टल ब्लू फरशी सलवार सूट

Farshi Suit Designs
Farshi Suit Designs
यह सॉफ्ट और एलिगेंट ब्लू फरशी सूट आपके लुक को काफी अटैक्टिव बनाएगा। इस सूट में कुर्ती पर बारीक फूलों की कढ़ाई है। इसका बॉर्डर वर्क और दुपट्टा इसे एक मॉडर्न टच दे रहा है। यह डिज़ाइन सगाई या डे-वेडिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

3. डीप मैजेंटा फरशी सलवार सूट

Latest Farshi Salwar Suit Designs
Latest Farshi Salwar Suit Designs
आजकल एक ही रंग के टॉप और बॉटम काफी ट्रेंड में हैं। इसकी कुर्ती पर कट-वर्क और थ्रेड एम्ब्रॉयडरी है। दुपट्टे के पल्लू पर की गई कढ़ाई इसे हैवी लुक दे रही है। यह रंग रात के फंक्शन में बहुत ही शानदार लगेगा। इसके साथ आप गोल्डन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

4. ऑफ-व्हाइट और गोल्डन शिमर फरशी सलवार सूट

Latest Farshi Salwar Suit Designs
Latest Farshi Salwar Suit Designs
रॉयल ऑफ-व्हाइट फरशी सूट की यह डिजाइन बेहद रॉयल और ट्रेंडिंग है। आप इसे किसी बड़े फैमिली फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। गोल्डन शिमर वर्क इसे एक ट्रेडिशनल टच दे रहा है। आप इसे लाइट एक्सेसरीज और गोल्डन सैंडल के साथ पेयर कर सकती हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।