बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। 139वें चीनी आयात और निर्यात मेले (कैंटन मेला) के लिए आयातित वस्तुओं का पहला बैच बुधवार को चीन के क्वांगचो सीमा शुल्क की निगरानी के बाद सफलता से प्रविष्ट हुआ।
प्रदर्शनों के इस बैच में तुर्किये से उत्पादित घरेलू सामान और रसोई के बर्तन आदि शामिल हैं, जिसकी कुल संख्या 137 है और कुल वजन लगभग 18 हजार किलोग्राम है। यह कैंटन मेले के इतिहास में प्रवेश होने वाले एक बैच के प्रदर्शनों (वस्तुओं) का सबसे भारी वजन है।
बताया जाता है कि वर्तमान कैंटन मेला 15 अप्रैल से 5 मई तक तीन चरणों में क्वांगचो में आयोजित होगा। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 15 लाख 50 हजार वर्ग मीटर है और मंडपों की संख्या 75,500 है। 30 हजार से अधिक उद्यम इसमें हिस्सा लेंगे। उसके बाद मिस्र, दक्षिण कोरिया, भारत और मलेशिया आदि देशों के उत्पाद भी क्रमशः क्वांगचो पहुंचेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



