Birthday Dress Ideas for Women: बर्थडे साल का वह खास दिन होता है जब हर कोई स्पेशल और सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है, खासकर महिलाएं। चाहे आप अपने लिए एक ग्रैंड पार्टी प्लान कर रही हों या किसी करीबी के साथ डिनर पर जा रही हों, सही आउटफिट आपके लुक को बेहद ग्रेसफुल बना सकता है। यहां महिलाओं के लिए कुछ ट्रेंडी Dress Ideas दिए गए हैं, जो इस खास मौके पर आपको ‘शो-स्टॉपर’ बना देंगे।
Birthday Dress Ideas for Women: बर्थडे के लिए बेस्ट हैं ये 4 आउटफिट्स
1. Black Midi Dress

ब्लैक मिडी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं हो सकती है। यह हर बॉडी टाइप पर फबती है। इसे स्टेटमेंट गोल्ड ज्वेलरी और हाई हील्स के साथ पेयर करें। अपने आउटफिट को और भी ग्रेसफुल बनाने के लिए न्यूड शेड या डार्क रेड शेड की लिपस्टिक लगाएं। इससे आपका पूरा लुक कंप्लीट दिखेगा।
2. Sequin Dresses

बर्थडे गर्ल के लिए ग्लिटरी या सेक्विन ड्रेस एकदम परफेक्ट है। आप अपने पसंदीदा रंग की सेक्विन ड्रेस वियर कर सकती हैं। चूंकि ड्रेस पहले से ही काफी ग्लिटरी है, इसलिए एक्सेसरीज को मिनिमल ही रखें। इसके साथ पेंसिल हील्स पेयर करें और मेकअप को लाइट ही रखें।
3. Maxi Dresses

अगर आप अपना बर्थडे दिन के समय किसी बीच साइड या गार्डन पार्टी में सेलिब्रेट करने जा रही हैं, तो फ्लोरल मैक्सी ड्रेस एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बहुत ही ग्रेसफुल भी लगती है। इसके साथ वेजेस और एक प्यारा सा हेयर एक्सेसरी स्टाइल करें। इससे आपका लुक क्यूट और अट्रैक्टिव लगेगा।
4. Co-ord Top with Skirt

आजकल को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह की ड्रेस आपके बर्थडे लुक को बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस बना देंगी। ये ज्यादा बॉडीकॉन होती हैं इसलिए आप इसमें लंबी और स्लिम भी दिखेंगी। एक प्यारी सी हेयरस्टाइल और मिनिमल एक्सेसरी के साथ को-ऑर्ड सेट लुक कंप्लीट दिखेगा।


Download Android App
Download iOS App




