दुल्हन के जोड़े में लगाएं चार चांद, वेलवेट शॉल से लेकर बनारसी दुपट्टे तक, देखें Trending Designs

Summary :

Bridal Shawl and Dupatta Designs: खूबसूरत ब्राइडल दुपट्टा या शॉल के बिना दुल्हन का जोड़ा अधूरा माना जाता है। आजकल ‘डबल दुपट्टा’ और ‘ब्राइडल शॉल’ का काफी ट्रेंड है। यह न केवल दुल्हन को एक रॉयल लुक देता है, बल्कि ठंड के मौसम में होने वाली शादियों के लिए यह काफी आरामदायक भी होता है। अगर आप भी अपनी शादी के लिए ब्राइडल दुपट्टा या शॉल की तलाश कर रही हैं, तो यहां बताएं गए लेटेस्ट शॉल और दुपट्टा के डिजाइन्स पर एख नजर डालें। Bridal Shawl and Dupatta Designs: लेटेस्ट ब्राइडल शॉल और दुपट्टे 1. ब्राइडल वेलवेट शॉल (Bridal Velvet…

Bridal Shawl and Dupatta Designs: खूबसूरत ब्राइडल दुपट्टा या शॉल के बिना दुल्हन का जोड़ा अधूरा माना जाता है। आजकल ‘डबल दुपट्टा’ और ‘ब्राइडल शॉल’ का काफी ट्रेंड है। यह न केवल दुल्हन को एक रॉयल लुक देता है, बल्कि ठंड के मौसम में होने वाली शादियों के लिए यह काफी आरामदायक भी होता है।
अगर आप भी अपनी शादी के लिए ब्राइडल दुपट्टा या शॉल की तलाश कर रही हैं, तो यहां बताएं गए लेटेस्ट शॉल और दुपट्टा के डिजाइन्स पर एख नजर डालें।

Bridal Shawl and Dupatta Designs: लेटेस्ट ब्राइडल शॉल और दुपट्टे

1. ब्राइडल वेलवेट शॉल (Bridal Velvet Shawls)

Bridal Shawl Designs for Wedding
Bridal Shawl Designs for Wedding (Photo: Social Media)

सर्दियों की शादियों के लिए वेलवेट शॉल सबसे पसंदीदा ऑप्शन है। यह बेहद एलिगेंट लगती है। जरदोजी, गोटा-पत्ती या महीन कढ़ाई वाली वेलवेट की शॉल आपके ब्राइडल आउटफिट पर चार चांद लगाने का काम करेंगी।

2. बनारसी सिल्क दुपट्टा (Banarasi Silk Dupatta)

Bridal Shawl and Dupatta Designs
Bridal Shawl and Dupatta Designs (Photo: Social Media)
ट्रेडिशनल बुनाई और सुनहरे जरी के काम वाले बनारसी दुपट्टे हमेशा से ही सबसे पसंदीदा रहे हैं। यह कभी भी फैशन से बाहर नहीं होते। ब्राइडल लहंगे के साथ इसे कंधे पर एक तरफ डालकर ‘रॉयल’ अंदाज़ में कैरी किया जा सकता है।

3. कढ़ाईदार नेट के दुपट्टे (Heavy Embroidered Net Dupatta)

Bridal Shawl and Dupatta Designs
Latest Bridal Dupatta Designs (Photo: Social Media)
अगर आप नेट का फैब्रिक पसंद करती हैं तो हैवी बॉर्डर वर्क वाले ये दुपट्टे बेस्ट हैं। यह लाइटवेट होने के साथ ही काफी सुंदर भी दिखते हैं। आप बारीक बूटी वाले नेट के दुपट्टे भी ट्राई कर सकती हैं।

4. कश्मीरी कानी और पश्मीना शॉल (Kashmiri Kani & Pashmina Shawls)

Bridal Shawl Designs for Wedding
Bridal Shawl and Dupatta Designs (Photo: Social Media)
अगर आप एक क्लासिक, रॉयल और विंटेज लुक चाहती हैं, तो कश्मीरी कश्मीरी कानी और पश्मीना शॉल से बेहतर कुछ नहीं है। इनमें हाथ से की गई महीन सुई का काम होता है। इसे पेस्टल रंग के लहंगे या आइवरी लहंगे के साथ पेयर करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।