बॉलीवुड रेट्रो से Co-ord Sets तक, साल 2025 के ये 5 Fashion Trends रहे Super Hit, लुक्स ने बदला Style Game

Summary :

Fashion Trends Year Ender 2025: फैशन की दुनिया में साल 2025 एक तरफ जहां काफी कुछ नया लेकर आया, वहीं दूसरी ओर इस साल विंटेज और रेट्रो फैशन भी एक बार फिर से ट्रेंड में रहा। कोरियन से लेकर 90s के बॉलीवुड आउटफिट्स तक इस साल काफी कुछ अलग देखने को मिला। ऐसे में आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि साल 2025 में क्या कुछ नया देखने को मिला। Fashion Trends Year Ender 2025: इस साल के टॉप 5 सुपरहिट फैशन ट्रेंड्स 1. Indo-Western Fusion साल 2025 में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन Viral Fashion Trends में रहा है। प्री-स्टिच्ड साड़ियों…

Fashion Trends Year Ender 2025: फैशन की दुनिया में साल 2025 एक तरफ जहां काफी कुछ नया लेकर आया, वहीं दूसरी ओर इस साल विंटेज और रेट्रो फैशन भी एक बार फिर से ट्रेंड में रहा। कोरियन से लेकर 90s के बॉलीवुड आउटफिट्स तक इस साल काफी कुछ अलग देखने को मिला। ऐसे में आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि साल 2025 में क्या कुछ नया देखने को मिला।

Fashion Trends Year Ender 2025: इस साल के टॉप 5 सुपरहिट फैशन ट्रेंड्स

1. Indo-Western Fusion

Fashion Trends Year Ender 2025
Fashion Trends Year Ender 2025 (Photo: Social Media)
साल 2025 में इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन Viral Fashion Trends में रहा है। प्री-स्टिच्ड साड़ियों से लेकर बेल्ट वाली साड़ियों और कोर्सेट दुपट्टा सेट तक, इस बार का फैशन गेम काफी दिलचस्प रहा।

2. Wide Leg and Baggy Jeans

Fashion Trends Year Ender 2025
Fashion Trends Year Ender 2025 (Photo: Social Media)

जींस के मामले में इस साल ‘स्किनी जींस’ पूरी तरह ट्रेंड से बाहर रही। इस साल 70 के दशक का फ्लेयर्ड लुक और 90 के दशक की बैगी जींस ने शानदार वापसी की। इनमें कम्फर्ट ओवर स्टाइल दोनों मिलता है।

3. Korean Oversized Outfits

Fashion Trends Year Ender 2025
Fashion Trends Year Ender 2025 (Photo: Social Media)
2025 Trends में टाइट कपड़ों का चलन लगभग खत्म हो गया। इस साल ‘कंफर्टेबल फिट’ ही स्टाइल स्टेटमेंट बना। कोरियन ओवरसाइज्ड आउटफिट्स इस बार काफी ज्यादा ट्रेंड में रहे हैं। ओवरसाइज्ड टी-शर्ट्स, स्वेट शर्ट्स और कोरियन टॉप्स ने इस बार का फैशन गेम चेंज किया और Gen Z के साथ-साथ Millennials के भी पसंदीदा बने।

4. Co-ord Sets

Fashion Trends Year Ender 2025
Fashion Trends Year Ender 2025 (Photo: Social Media)

मैचिंग टॉप और बॉटम वाले ‘को-ऑर्ड सेट्स’ साल 2025 की सबसे बड़ी क्लॉदिंग हिट रही है। ऑफिस में फॉर्मल लुक के लिए यह सबसे ज्यादा कैरी किए गए। यह दिखने में काफी कूल और यूनिक रहे, यही वजह रही कि यह Fashion Trends in 2025 की लिस्ट में शामिल हैं।

5. Floral Prints and Polka Dots

Fashion Trends Year Ender 2025
Fashion Trends Year Ender 2025 (Photo: Social Media)
70 के दशक के फ्लोरल प्रिंट्स और पोल्का डॉट्स इस साल ड्रेस और शर्ट्स में काफी देखने को मिले। 80s के बॉलीवुड रेट्रो लुक इस बार काफी ज्यादा फॉलो किए गए। एक्ट्रेसेस लेकर पब्लिक तक यह ट्रेंड देखने को मिला।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।