VB-G RAM G Bill: महात्मा गांधी और राम का नाम, मनरेगा का नाम बदलने और भारत-जी राम जी करने के लिए सियासत गर्मा गई है। इस बिल पर लोकसभा में लगभग 14 घंटे तक बहस भी हुई थी जहां BJP ने समर्थन किया है और कांग्रेस ने प्रस्तावित बिल को स्टैंडिग कमिटी के पास भेजनी की मांग उठाई है। अब कांग्रेस ने G RAM G Bill पर बुलाई बैठक बुलाई है और माना जा रहा है कि कांग्रेस देशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी में है। बता दें कि 27 दिंसबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक होने वाली है जिसमें वर्तमान में राजनितिक स्थिति का जायजा लिया जाएगा
VB-G RAM G Bill

NDA ने आज विकसित भारत ग्राम विकास विधेयक को पेश करने का बचाव करते हुए कहा कि इससे योजना के तहत रोजगार मिलेगा, जबकि विपक्ष इस प्रस्तावित बिल के खिलाफ है और विधेयक से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए केंद्र की कड़ी आलोचना की। विपक्ष ने आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, तख्तियां लहराई और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) को बदलने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ नारे लगाए। यह विरोध प्रदर्शन महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को प्रतिस्थापित करने वाले विधेयक, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G), 2025 की शुरुआत के बाद हुआ।
#WATCH | दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में MGNREGA का नाम बदलकर ‘विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/9xRqJ1b9yX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2025
“Jai Ram Ji” Controversy

कल लोकसभा में विकसित भारत-ग्राम जी (ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन) संशोधन विधेयक पर लगभग 14 घंटे की बहस हुई, जिसमें विपक्ष ने प्रस्तावित विधेयक को स्थायी समिति को भेजने की मांग की, वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधेयक का बचाव करते हुए इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमएनआरईजीए) का नाम बदलने और पैटर्न में बदलाव का कई कांग्रेस सांसदों ने कड़ा विरोध जताया।


Download Android App
Download iOS App




