Office Wear Shirt Designs: कॉरपोरेट दुनिया में आपका पहला इंप्रेशन आपके पहनावे से ही बनता है। एक अच्छी फिटेड और सही डिजाइन वाली शर्ट न केवल आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाती है, बल्कि आपको दूसरों से अलग और प्रोफेशनल लुक भी देती है। यहां पर कुछ बेहतरीन शर्ट डिजाइन्स और स्टाइल टिप्स दिए गए हैं जो आपके वर्कवियर वार्डरोब को अपग्रेड कर सकते हैं।
Office Wear Shirt Designs: लेटेस्ट फॉर्मल शर्ट डिजाइन्स
1. Classic Solid Shirts

यह ऑफिस गोइंग वुमन के वॉर्डरोब में प्लेन सॉलिड शर्ट्स जरूर होने चाहिए। अपने वार्डरोब में व्हाइट, स्काई ब्लू, लाइट पिंक और लैवेंडर जैसे पेस्टल कलर्स जरूर रखें। ये कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और इन्हें किसी भी डार्क ट्राउजर के साथ आसानी से वियर किया जा सकता है।
2. Striped Shirts

अगर आप सॉलिड कलर्स से बोर हो गए हैं, तो ‘पिनस्ट्राइप्स’ या ‘वर्टिकल स्ट्राइप्स’ एक बढ़िया ऑप्शन हैं। हमेशा पतली स्ट्रिप्स वाली शर्ट चुनें, ये ऑफिस के माहौल के लिए ज्यादा कैजुअल लग सकती हैं। ये शर्ट्स आपको थोड़ा लंबा और पतला दिखने में भी मदद करती हैं।
3. Checked Pattern Shirts

ऑफिस के लिए छोटे चेक या गिंगम पैटर्न सबसे अच्छे लगते हैं। इन्हें सॉलिड नेवी ब्लू या चारकोल ग्रे पैंट के साथ पेयर करें। चेक्स वाली शर्ट आपके ऑफिस लुक को काफी अट्रैक्टिव और शानदार बनाएंगी।
4. Mandarin Collar Shirts

अगर आपके ऑफिस का माहौल थोड़ा कैजुअल है, तो मैंडरिन कॉलर वाली शर्ट आपके लिए बेस्ट होंगी। ये आपको एक रिलैक्स्ड लेकिन फॉर्मल और प्रोफेशनल लुक देगा। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी स्टाइल करना न भूलें।
5. Formal Silk Shirts

ऑफिस के लिए सिल्क शर्ट्स आपको बेहद बोल्ड और स्मार्ट लुक देंगी। नेवी ब्लू, एमराल्ड ग्रीन और बरगंडी जैसे डार्क और क्लासी शेड्स चुनें। सिल्क शर्ट के साथ ज्वेलरी या एक्सेसरीज मिनिमल ही रखें। इसके साथ फॉर्मल ब्लैक पैंट्स या बेज कलर के पैंट पेयर करें।


Download Android App
Download iOS App




