Sawan Shivratri Styling Tips: साड़ी से अनारकली तक, इस Sawan Shivratri पाएं परफेक्ट एथनिक लुक, यहां देखें 5 ट्रेंडी Outfits

Summary :

सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा करते हैं। इस दिन खास दिखने के लिए पहनावे और रंगों का भी महत्व है।

सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इस दिन लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। यही नहीं त्योहारों में पहनावे का भी खास महत्व है, ऐसे में कुछ खास रंगों को चुना जाता है। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आप ये कुछ स्टाइलिंग टिप्स और आउटफिट आइडियाज फॉलो कर सकते हैं।

ट्रेडिशनल लुक के लिए 5 आउटफिट आइडियाज

1. क्लासिक कॉटन या सिल्क साड़ी (Traditional Saree)

Sawan Shivratri Styling Tips
Traditional Saree (Image- Social Media)

अगर आपको साड़ियां पहनना बहुत पसंद है, तो आप बनारसी, भागलपुरी, या सॉफ्ट कॉटन-सिल्क की साड़ी ट्राई कर सकते हैं। आप लाल, पीले या हरे रंग की साड़ी चुन सकते हैं। सफेद या क्रीम बेस पर गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी भगवान शिव की पूजा में बहुत ही अट्रैक्टिव लगती है।

2. अनारकली सूट (Anarkali Suit)

Sawan Shivratri Styling Tips
Anarkali Suit (Image- Social Media)

आपको कुछ एथनिक और कम्फर्टेबल पहनना है, तो आप फ्लोर-लेंथ या मिड-लेथ अनारकली सूट पहन सकते हैं। ये आपको एक ग्रेसफुल और सोबर लुक देता है। सफेद, पीले, या हल्के हरे रंग का अनारकली सूट इस त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट है।

3. पेप्लम कुर्ती और शरारा सेट (Peplum Kurti & Sharara)

Sawan Shivratri Styling Tips
Peplum Kurti & Sharara (Image- Social Media)

अगर आप कुछ ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो शॉर्ट पेपलम कुर्ती के साथ शरारा सेट चुनें। यह दिखने में काफी स्टाइलिश और फेस्टिव लगता है। ये देखने में खूबसूरत और पहनने में काफी आरामदायक होता है।

4. स्ट्रेट कट कुर्ती विद प्लाजो (Straight Cut Kurti with Palazzo)

Sawan Shivratri Styling Tips
Straight Cut Kurti with Palazzo (Image- Social Media)

शिवरात्रि पर सिंपल और सोबर लुक के लिए एम्ब्रायडरी वाली स्ट्रेट कट कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो या पैंट पहन सकती हैं। अपने इस लुक और और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए साथ में खूबसूरत बंधनी या लहरिया दुपट्टा कैरी करें। ये आपके एथनिक वाइब को और बढ़ा देगा।

5. धोती कुर्ता सेट (Dhoti Kurta Set)

Sawan Shivratri Styling Tips
Dhoti Kurta Set (Image- Social Media)

इस शिवरात्रि पर आप कुछ हटकर और मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती पैंट का कॉम्बिनेशन चुनें। ये देखने में बहुत ही प्यारा और पहनने में कंफर्टेबल रहता है।

महिलाओं के लिए स्टाइल टिप्स

Sawan Shivratri Styling Tips
Shivratri Fashion Guide (Image- Ai)
  • शिवरात्रि पर अगर कुछ एथनिक पहने तो ज्यादा अच्छा लगता है। इसके लिए आप हल्के सूती या सिल्क की साड़ी, अनारकली सूट या कोई कोऑर्ड सेट चुन सकते हैं।
  • अपने लुक में चार चांद लगाना चाहते हैं, तो साथ में मिनिमल एक्सेसरीज, छोटे झुमके, रुद्राक्ष की माला पहनें।
  • अपने आउटफिट के साथ ऐसे जूते-चप्पल या सैंडल पहनें, जो अगर मंदिर में जाएं तो उतारने और पहनने में आसानी हो।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।