Sawan Vrat Smoothies: सावन सोमवार व्रत में नहीं होगी थकान! डाइट में शामिल करें ये 3 Quick और Super Healthy स्मूदीज

Summary :

सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और भक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी न हो, इसके लिए घर पर बनी हेल्दी स्मूदीज़ एक बेहतरीन ऑप्शंस हैं। ये शरीर को ऊर्जा देती हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं। यहां पर 3 टेस्टी स्मूदी रेसिपीज़ के बारे में बताया गया है।

Sawan Vrat Smoothies: 30 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भोलेनाथ के इस प्रिय महीने में भक्त सावन सोमवर का व्रत रखते हैं। लेकिन, दिनभर पूजा-पाठ और व्रत के दौरान शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। ऐसे में व्रत रखते समय अपनी सेहत का ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए घर पर बनी ताजी और हेल्दी स्मूदी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है।

सावन व्रत के लिए 3 पौष्टिक स्मूदी Recipes (Sawan Vrat Smoothies)

1. ड्राई फ्रूट्स स्मूदी

Dry Fruits Smoothie
Dry Fruits Smoothie (Source: Social Media)

ये स्मूदी प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है। व्रत के दौरान इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसे बनाने के लिए 1 कप दूध, 8 से 10 बादाम, 8 से 10 काजू, 1/2 कप भुने हुए मखाने, 2 से 3 खजूर और थोड़ा सा इलायची पाउडर की जरूरत होगी। बादाम, मखाना और काजू को 20 मिनट के लिए हल्के गर्म दूध में भिगो दें। इसके बाद मिक्सी में भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स, खजूर और दूध डालकर अच्छी तरह पीस लें। ऊपर से इलायची पाउडर मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं।

2. केला और दही स्मूदी

Banana and Yogurt Smoothie
Banana and Yogurt Smoothie (AI Generated)

केला पोटेशियम से भरपूर होता है और दही पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आपको चाहिए, 2 पके हुए केले, 1 कप ताजा गाढ़ा दही, 1 चम्मच शहद और चुटकीभर दालचीनी पाउडर। केले के टुकड़ों को दही और शहद के साथ ब्लेंडर में डालकर स्मूद होने तक पीस लें। इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा पिएं।

3. सेब और इलायची स्मूदी

Apple and Cardamom Smoothie
Apple and Cardamom Smoothie (AI Generated)

ये स्मूदी बहुत हल्की होती है और पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आपको चाहिए, 1 छिला हुआ सेब, 1 कप ठंडा दूध, 1 चम्मच शहद और 1/4 चम्मच इलायची पाउडर। सेब के टुकड़ों को दूध और शहद के साथ मिक्सी में चलाएं। ऊपर से इलायची पाउडर छिड़ककर सर्व करें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।