Best Sawan Vrat Lunch Ideas: अगर आप एक काम-काजी महिला है और आपको रोजाना ऑफिस जाना होता है, तो जरूर व्रत के दौरान समझ नहीं आता होगा कि लंच में ऐसा क्या बनाया जाए, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। कोई ऐसा फ़ूड जिसे खाने के बाद पेट भर जाए, ताकि हमें लंबे समय तक भूख न लगे। फलाहारी खाना सिर्फ टेस्टी नहीं होता है, बल्कि ये हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको यहां व्रत के लिए 4 आसान और टेस्टी फलाहारी लंच के बारे में बताएंगे, जिसे आप लंच के लिए झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं, वो रेसिपी डिश कौन-कौन सी हैं।
सावन व्रत में लंच के लिए बेस्ट डिशेस
1. साबूदाना खिचड़ी

ये खिचड़ी व्रत में खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन होती है इसे आप कुछ ही मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए कढ़ाई में घी गर्म करें, इसके बाद जीरा, हरी मिर्च, अदरक का तड़का लगाएं। इसके बाद उसमें उबले आलू के टुकड़े डालकर भूनें। फिर भीगा साबूदाना, पिसी मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च डालें। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें नींबू का रस, हरा धनिया डालकर सर्व करें।
2. कुट्टू आटा पूड़ी और चटपटे आलू

ये दोनों चीजें भी व्रत में खाने के लिए बेस्ट हैं। इसे खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। आलू की सब्जी बनाने के लिए कढ़ाई में घी डालकर उसमें जीरा, मिर्च डालकर तड़काएं। फिर उसमें उबली आलू, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकाएं। पूड़ी बनाने के लिए कुट्टू के आटे में उबला मैश आलू, थोड़ा नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। अब इसकी पूड़ियां बनाकर इसे घी में तलें।
3. समा के चावल का पुलाव

समा के चावल से आप खीर या इसका पुलाव भी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने में के लिए कुकर या पैन में घी गर्म करके उसमें जीरा, हरी मिर्च, मूंगफली और थोड़े काजू डालें। फिर इसमें सेंधा नम और पानी मिलकर कुकर में 1,2 सीटी लगाएं। फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
4. खीरा, दही रायता

रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सावन व्रत के दौरान आप खीरा-दही का रायता बनाकर भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप फेंटें हुए दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। फिर ऊपर से अनार का दाना, डालकर खिचड़ी या पूड़ी के साथ सर्व करें।


Download Android App
Download iOS App




