2027 ODI World Cup खेलने की नहीं है इच्छा, Bhuvneshwar Kumar ने टीम इंडिया में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Summary :

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता अब टीम इंडिया में वापसी या 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना नहीं है। उनका कहना है कि वह अब सिर्फ क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और जुनून के कारण खेल रहे हैं। नवंबर 2022 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं। भुवनेश्वर ने कहा कि अगर दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका मिला तो वह खुशी की बात होगी, लेकिन यह उनका लक्ष्य नहीं है।

इंडियन टीम के एक्सपीरिएंस्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ये साफ कर दिया है कि उनकी प्राइयोरिटी अब टीम इंडिया में वापसी करना नहीं है। उन्होंने ये कहा कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की प्लानिंग नहीं बना रहे और न ही अब उन्हें किसी के सामने खुद को साबित करने की जरूरत महसूस होती है। भुवनेश्वर का कहना है कि अब वह सिर्फ क्रिकेट के लिए अपने जुनून और प्यार की वजह से मैदान पर उतरते हैं।

अश्विन ने जताई थी वापसी की उम्मीद

Ravichandran Ashwin On Return Of Bhuvneshwar Kumar
Ravichandran Ashwin On Return Of Bhuvneshwar Kumar (Source: Google)

हाल ही में भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पॉसिबल इंडियन टीम चुन ली थी। इस टीम में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की वापसी की पॉसीबिलिटी भी जताई थी। हालांकि भुवनेश्वर के ताजा बयान के बाद ये साफ हो गया है कि फिलहाल उनकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।

चार साल से टीम इंडिया से बाहर

Bhuvneshwar Kumar Last Match
Bhuvneshwar Kumar Last Match (Source: Google)

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था। इसके बाद से वह नेशनल टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में लगातार हिस्सा लिया था। हालांकि पिछले दो आईपीएल सीजन में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की चैंपियन टीम का हिस्सा भी रहे।

‘क्रिकेट से प्यार है, इसलिए खेल रहा हूं’

Bhuvneshwar Kumar Breaks Silence on India Comeback
Bhuvneshwar Kumar Breaks Silence on India Comeback (Source: Google)

आरसीबी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान भुवनेश्वर ने कहा कि, ‘अब उनका क्रिकेट खेलने का सबसे बड़ा कारण खेल के प्रति उनका प्रेम है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में खिलाड़ी अक्सर देश के लिए खेलने को सबसे बड़ी अचीवमेंट मानते हैं, लेकिन अब वह रिएलिटी में रहने, अपने कंट्रोल वाली चीजों पर ध्यान देने और खेल का मज़ा लेने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

वापसी हुई तो अच्छी बात, लेकिन टारगेट नहीं

Bhuvneshwar Kumar Statement
Bhuvneshwar Kumar Statement (Source: Google)

भुवनेश्वर कुमार ने यह भी साफ किया कि उन्होंने भारत के लिए लंबे समय तक खेलकर अपना सपना पूरा किया है। अगर फ्यूचर में उन्हें दोबारा इंडियन टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है तो वह उसका स्वागत करेंगे, लेकिन इसके लिए वह किसी तरह का दबाव या टारगेट लेकर नहीं चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका मकसद सिर्फ अनुशासन बनाए रखना और क्रिकेट का मज़ा लेते हुए अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है।

Read More: Hardik Pandya चोट के बीच पहुंचे तिरुमला मंदिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।