अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान, रोहित शर्मा का 264 रनों वाला रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

Summary :

Abhishek Sharma scores Doube Ton: अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है. भारतीय क्रिकेटर ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया. अभिषेक के सामने बॉलर्स रहम की भीख मांगते नजर आए. ये कारनामा उन्होंने पंजाब के एक लोकल टूर्नामेंट में किया. अभिषेक शर्मा के पास रोहित शर्मा के 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका था. Abhishek Sharma scores Doube Ton अभिषेक शर्मा जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, आखिरकार लय में लौट आए हैं. पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट…

Abhishek Sharma scores Doube Ton: अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरान कर दिया है. भारतीय क्रिकेटर ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया. अभिषेक के सामने बॉलर्स रहम की भीख मांगते नजर आए. ये कारनामा उन्होंने पंजाब के एक लोकल टूर्नामेंट में किया. अभिषेक शर्मा के पास रोहित शर्मा के 264 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका था.

Abhishek Sharma scores Doube Ton

Abhishek Sharma scores Doube Ton
Abhishek Sharma scores Doube Ton

अभिषेक शर्मा जो पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, आखिरकार लय में लौट आए हैं. पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में भारतीय ओपनर की आंधी आई. अमृतसर मेन सीनियर टीम के लिए खेलते हुए अभिषेक ने तरन तारन मेन सीनियर टीम के गेंदबाजों की शामत ला दी. लेफ्ट हैंड बैटर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 233 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. इस पारी में अभिषेक शर्मा ने केवल 91 गेंदें खेली. अपनी विस्फोटक इनिंग्स में अभिषेक शर्मा ने 25 छक्के और 15 चौके जड़े. यानि 210 रन तो अभिषेक ने केवल बाउंड्री से ही बना दिए. स्ट्राइक रेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने 257 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई कर दी.

आखिरकार बड़ी पारी खेलने में कामयाब हुए

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वो बुरी तरह फ्लॉप रहे. जहां तीन मैचों की इतनी ही पारियों में उनके बल्ले से केवल 11 रन निकले. अभिषेक एक ही गेंदबाज के खिलाफ बार-बार आउट होते रहे. ब्लेसिंग मुजरबानी ने उनकी कमजोरी पकड़ ली थी. अब जो ये 233 रनों की पारी उन्होंने खेली है, उससे अभिषेक शर्मा को काफी आत्मविश्वास मिलेगा. जो टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है.

आलोचकों को दिया करारा जवाब

Abhishek Sharma Update
Abhishek Sharma Update

पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. उन्हें टी20 टीम से ड्रॉप करने की भी बात होने लगी थी. हालांकि इस पारी की बदौलत अभिषेक ने तमाम आलोचकों के मुंह बंद कर दिए. अभिषेक शर्मा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली टी20 सीरीज में नजर आ सकते हैं.

 

Read More: Hardik Pandya चोट के बीच पहुंचे तिरुमला मंदिर, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

Raj Kiran