सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। इस दौरान बहुत से लोग शिव जी के लिए व्रत करके पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस महीने में बहुत से लोग 16 सोमवार का व्रत भी करते हैं, लेकिन कई बार व्रत में लोग काफी ज्यादा कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं, इसलिए उन्हें ऐसे फूड्स की जरूरत होती है, जो उन्हें हेल्दी रखने के साथ-साथ एनर्जी भी दे। अक्सर व्रत के समय लोग ज्यादा तला-भुना खा लेते हैं, जिससे उन्हें बहुत ज्यादा आलास और गैस की समस्या हो जाती है। अगर आप भी सावन में खुद को फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स का सेवन जरूर करें।
सावन के व्रत में खाएं ये हेल्दी फूड्स
1. मखाना

मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है। यह पेट को जल्दी भरता है और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा घी गर्म करें। इसके बाद उसमें सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर भून सकते हैं। इसकी टेस्टी खीर या रायता बना सकते हैं।
2. कुट्टू और राजगीरा का आटा

साबूदाने या आलू की पुरियों की जगह आप कुट्टू और राजगीरा का आटा बहुत हल्का और टेस्टी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाया जाता है। इसके आटे का आप रोटी या डोसा बनाकर खा सकते हैं।
3. ताजे फल और मेवे

व्रत के दौरान काफी ज्यादा एनर्जेटिक रहने के लिए आप बाजार में मिलने वाले फ्रेश फल और ड्राई फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल मिठास पाई जाती है। सेब, केला, अनार, पपीता और तरबूज का सेवन करें इसके बाद भीगे हुए या सूखे ड्राई फ्रूट को खाएं। इसे आप दूध के साथ भी खा सकते हैं।
4. साबूदाना खीर या खिचड़ी

साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप व्रत के समय इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। इसे बनाने के लिए डीप फ्राई वड़े बनाने की जगह तेल या घी में बहुत सारी सब्जियां जैसे- गाजर, लौकी आदि डालकर इसकी खिचड़ी बनाएं। इसके बाद सबसे पहले साबूदाना को थोड़ी देर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद दूध में इसे पकाकर इसमें ड्राई फ्रूट डालें और इसको खाएं।


Download Android App
Download iOS App




