Punjab Kesari https://www.punjabkesari.com Delhi NCR - Leading Newspaper Tue, 24 Mar 2026 07:03:28 +0000 hi-IN hourly 1 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2025/11/cropped-image-1-3-32x32.png Punjab Kesari https://www.punjabkesari.com 32 32 अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें ‘ब्लड फॉल्स’ पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक https://www.punjabkesari.com/india-news/antarctica-ka-khooni-jharna-jane-blood-falls-par-kya-kahte-hai-vaigyanik/ https://www.punjabkesari.com/india-news/antarctica-ka-khooni-jharna-jane-blood-falls-par-kya-kahte-hai-vaigyanik/#respond Tue, 24 Mar 2026 07:03:28 +0000 https://www.punjabkesari.com/uncategorized/antarctica-ka-khooni-jharna-jane-blood-falls-par-kya-kahte-hai-vaigyanik/

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके पीछे का रहस्य हैरत में डालता है। इस लिस्ट में अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में स्थित ‘ब्लड फॉल्स’ का नाम शामिल है, जो दुनिया के सबसे रहस्यमयी और आश्चर्यजनक प्राकृतिक स्थलों में से एक है।

ब्लड फॉल्स यानी लाल रंग का झरना ऐसा लगता है मानो खून बह रहा हो, लेकिन इसका कारण विज्ञान है, न कि कोई अलौकिक घटना।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इस रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए बताती है कि अंटार्कटिका में रॉस सागर और पूर्वी अंटार्कटिक हिम चादर के बीच स्थित शुष्क घाटियां पृथ्वी पर उन दुर्लभ जगहों में शामिल हैं, जहां बर्फ के बावजूद भूभाग बर्फ से मुक्त यानी उन जगहों पर बर्फ नहीं है। इन घाटियों पर लगातार चलने वाली कैटाबेटिक हवाओं या ठंडी, शुष्क हवाओं के कारण बर्फ नहीं रहती हैं। इन घाटियों में कई झीलें हैं, जिनमें से एक है लेक बोनी। टेलर ग्लेशियर से निकलने वाला लाल रंग इसी झील में गिरता है और ‘ब्लड फॉल्स’ के नाम से जाना जाता है।

यह लाल रंग लौह युक्त नमक यानी फेरस हाइड्रोक्साइड के कारण होता है। 1960 के दशक से वैज्ञानिक इस रहस्य को समझने की कोशिश कर रहे थे। साल 2003 में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के बेरी लायंस की टीम ने इसका सबसे विश्वसनीय कारण बताया। उनके अनुसार, लाखों वर्ष पहले यह क्षेत्र समुद्र से जुड़ा था। जब समुद्र पीछे हटा, तो खारे पानी की झील बन गई। इसमें लौह युक्त लवण जमा हो गए। बाद में टेलर ग्लेशियर आगे बढ़ा और इस झील को ढक लिया। समय के साथ ये लवण ग्लेशियर के अंदर फंस गए और अब पिघलते हुए बाहर निकल रहे हैं। जब ये लवण हवा से मिलते हैं, तो ऑक्सीडाइज होकर लाल रंग के हो जाते हैं।

ब्लड फॉल्स न केवल देखने में बेहद आकर्षक है, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह पृथ्वी के इतिहास, जलवायु परिवर्तन और यहां तक कि मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को समझने में मदद करता है। शोधकर्ता इन शुष्क घाटियों की झीलों का अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि इनमें मीठे और खारे पानी की झीलें दोनों मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, बोनी और फ्राइक्सेल झीलें खारे पानी की हैं, जबकि होरे झील मीठे पानी की है।

नासा के टेरा सैटेलाइट की 29 नवंबर 2000 को ली गई फॉल्स-कलर इमेज में ब्लड फॉल्स स्पष्ट दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आगे की ड्रिलिंग और अध्ययन से इन झीलों के निर्माण और बदलाव के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी।

–आईएएनएस

एमटी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

]]>
https://www.punjabkesari.com/india-news/antarctica-ka-khooni-jharna-jane-blood-falls-par-kya-kahte-hai-vaigyanik/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/202603243718975.jpeg
Bridal Blouse Designs: दुल्हन के लुक में चार चांद लगा देंगे ये लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस, दूल्हा हो जाएगा आपका दीवाना https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/bridal-blouse-designs-2/ https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/bridal-blouse-designs-2/#respond Tue, 24 Mar 2026 07:00:52 +0000 https://www.punjabkesari.com/?p=1627226 Bridal Blouse Designs: वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है. शादी का दिन किसी भी इंसान के लिए बेहद खास होता है खासकर लड़कियां इस दिन के लिए लंबे समय से तैयारियां करती हैं। शादी की दिन लड़की सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। खूबसूरत लुक के लिए आप इन ब्लाउज डिजाइन को कैरी कर सकती हैं। चलिए देखते हैं खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन।

Bridal Blouse Designs: दुल्हन के लुक में चार चांद लगा देंगे ये लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइंस

1. Halter Neck Blouse

Bridal Blouse Designs
Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)

इस तरह के हाई नेक डिजाइंस के ब्लाउज भी आप सिल्क साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस के साथ हैवी नेकलेस पहन कर आरप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। ऐसे डिजाइंस आपको रॉयल वाइब्स देंगे।

2. V- Neck Blouse

Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)
Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)

यहां पर वी कट में बैककट ब्लाउज डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक में हुक के साथ डोरी लगाया गया है। वहीं दूसरे डिजाइन में वी कट के साथ बोल लगाया गया है। यहां पर वी ऊपर से नीचे दिया गया है और हुक लगाया गया है। साड़ी के साथ परफेक्ट लगेंगे।

3. Front Deep Neck

Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)
Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)

ब्लाउज का ये डिजाइन साड़ी के साथ-साथ लहंगे के साथ भी कमाल का लगेगा। इसे बनवाते समय टेलर भैया को बताएं कि इसमें फ्रंट में आपको डीप नेक चाहिए। इसकी आस्तीन कोहनी तक होनी चाहिए और आस्तीन के किनारों पर लटकन अवश्य लगाएं। इसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।

4. U- Neck Backless Blouse

Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)
Bridal Blouse Designs( Source: Social Media)

खूबसूरत लुक के लिए आप यू शेप बैकलेस ब्लाउज सिलवा सकती हैं। इस शेप में आपकी बैक बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

Also Read: Eid Special Suit Designs: ईद पर ट्राई करें पाकिस्तानी सूट, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन जो आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार-चांद

]]>
https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/bridal-blouse-designs-2/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/thumb15.jpg-7.jpeg
Cigarette की लत से पाना चाहते हैं छुटकारा? आजमाएं ये 6 असरदार और Practical Tips https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/how-to-quit-smoking/ https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/how-to-quit-smoking/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:58:49 +0000 https://www.punjabkesari.com/?p=1628108 How to Quit Smoking: अगर आप भी अपनी सिगरेट पीने की लत से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप अपनी इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं। इस लत को छोड़ पाना बिल्कुल आसान नहीं होता है, लेकिन ये इतना भी मुश्किल भी नहीं है। सिगरेट न छोड़ पाने का सबसे बड़ा कारण निकोटीन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आपकी इस लत को छुड़ाने के कुछ आसान और हेल्दी टिप्स। जिसे फॉलो करके आप जरूर इस लत को छोड़ देंगे। आइए जानते हैं, इसके बारे में।

How to Quit Smoking: सिगरेट छोड़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

1. सिगरेट छोड़ने की स्ट्रॉन्ग वजह समझें

अगर आप भी सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए उस कारण को ढूंढें कि आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं। अगर आपने तय कर लिया है कि इसे छोड़ना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से इसके लिए सपोर्ट लें। फिर क्लासेस, काउंसलिंग और टिप्स को फॉलो करें।

2. निकोटिन थेरेपी की मदद लें

जब भी निकोटिन क्रेविंग महसूस हो तो आप निकोटिन रिप्‍लेसमेंट गम, लॉजेन्‍स, पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी फैमिली- फ्रेंड्स की मदद लें। उनका सपोर्ट लें. इससे मोटिवेशन मिलेगा और लत जल्दी छूटेगी।

3. ट्रिगर वाली चीजों से बचें

अगर आप शराब पीते हैं, तो सिगरेट पीने की क्रेविंग हो सकती है। ऐसी चीजों से बचने की कोशिश करें। स्मोकिंग तुरंत नहीं छूटती है, तो उसे धीरे-धीरे छोड़ने की कोशिश करें। दिन में जितनी सिगरेट पीते हैं, उसकी संख्या कम करें और दो सिगरेट के बीच के गैप को भी बढ़ाएं।

4. कुछ न कुछ चबाते रहिए

जब सिगरेट पीने की तलब है, तो मुंह में कुछ न कुछ चबाते रहिए। इससे शुगरलेस गम या हार्ड कैंडी का यूज करें, इससे सिगरेट की क्रेविंग कम होती है। सिगरेट पीने के गैप में बादाम, अखरोट जैसे नट्स खाएं। ड्राई गाजर सिगरेट की लत छुड़ाने में मददगार है।

5. रिलेक्शेसन टेक्निक अपनाएं

स्मोकिंग छुड़ाने के लिए स्ट्रेस से बचना बेहद जरूरी है। इसके लिए रिलेक्शेसन टेक्निक अपनाने चाहिए। खुद को रिलैक्स रखें, पुरानी तकनीकी की मदद लें। लंबे समय तक ऐसा करने से सिगरेट की लत छूट सकती है।

6. एक्सरसाइज और योग करें

फिजिकल एक्सरसाइज और योग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फिजिकल हेल्थ पर फोकस होने से स्मोकिंग की तरफ ध्यान कम जाता है। इससे सिगरेट पीने का मन भी ज्यादा नहीं होता है औऱ छुटकारा मिल सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Morning Breakfast छोड़ना पड़ सकता है भारी! Weight Loss के चक्कर में कहीं आप तो नहीं कर रहे यह बड़ी गलती?

]]>
https://www.punjabkesari.com/health-lifestyle-news/how-to-quit-smoking/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/Clipboard-2026-03-24T122515.224.jpg
JDU में Nitish Kumar का जलवा बरकरार, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष https://www.punjabkesari.com/bihar-news/nitish-kumar-jdu-president/ https://www.punjabkesari.com/bihar-news/nitish-kumar-jdu-president/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:57:50 +0000 https://www.punjabkesari.com/?p=1628175 Nitish Kumar JDU President: नीतीश कुमार एक बार फिर JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। नामांकन दाखिल करने की समय सीमा सुबह 11:00 बजे तक निर्धारित थी; हालांकि, इस अवधि के दौरान किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अपने कागजात दाखिल न किए जाने के कारण, नीतीश कुमार एक बार फिर निर्विरोध रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।

पार्टी ने दी जानकारी

पार्टी की तरफ से यह बताया गया है कि नामांकन वापस लेने का समय समाप्त होने के बाद, चुनाव आयोग के अधिकारी के पास केवल नीतीश कुमार का नामांकन ही रह गया। पार्टी ने बताया कि आज दोपहर 2:30 बजे चुनाव अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े नीतीश कुमार को जीत का सर्टिफिकेट देंगे। इस दौरान JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा, ललन सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार फिर रखेंगे कड़ी नजर

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने JDU के अध्यक्ष पद से दिसंबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान अपने हाथ में ली थी. अभी कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार ने संजय कुमार झा को JDU का कार्यकारी अध्यक्ष चुना था. वहीं नीतीश कुमार बीते दिनों ही बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे दिए थे और राज्यसभा चुनाव जीत कर दिल्ली जाने का मन बना लिया था. इसी बीच अब वो पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान भी खुद ही संभालेंगे.

निशांत को लेकर चर्चा तेज

दूसरी तरफ, यह भी बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने सियासी गलियारों में एंट्री ले ली. ऐसे में चर्चा है कि निशांत बिहार के उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि, सीएम के नाम पर अभी भी अटकलें बनी हुई है। आने वाला समय ही बतायेगा कि कौन होगा बिहार का अगला मुखिया? इसपर पार्टी कमान फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 2 दिन में ₹10,000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें लेटेस्ट रेट

]]>
https://www.punjabkesari.com/bihar-news/nitish-kumar-jdu-president/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/Nitish-Kumar-JDU-President.jpg
बिहार : अनंत सिंह चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा पर कायम, दुलारचंद हत्या मामले में खुद को बताया निर्दोष https://www.punjabkesari.com/india-news/bihar-anant-singh-chunav-nahi-ladne-ki-ghoshna-par-kayam-dularchand-hatya-mamle-mein-khud-ko-bataya-nirdosh/ https://www.punjabkesari.com/india-news/bihar-anant-singh-chunav-nahi-ladne-ki-ghoshna-par-kayam-dularchand-hatya-mamle-mein-khud-ko-bataya-nirdosh/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:57:43 +0000 https://www.punjabkesari.com/uncategorized/bihar-anant-singh-chunav-nahi-ladne-ki-ghoshna-par-kayam-dularchand-hatya-mamle-mein-khud-ko-bataya-nirdosh/

पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मोकामा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह सोमवार की शाम जेल से रिहा हुए हैं। इस रिहाई के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए दुलारचंद यादव हत्या में फंसाने की बात कही। उन्होंने मंगलवार को चुनाव नहीं लड़ने की बात को भी दोहराई।

विधायक अनंत सिंह मंगलवार को बड़हिया के लिए रवाना हुए। उनके साथ वाहनों का काफिला है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि घटना के समय वे मौके से करीब चार किलोमीटर दूर थे। उन्होंने साफ कहा कि हम निर्दोष हैं, हमें साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है।

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी, जिसमें अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। पटना उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद करीब चार महीने बाद वे जेल से रिहा हुए हैं। जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों में गजब का उत्साह है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका बेटा चुनाव लड़ेगा, तो जवाब में उन्होंने कहा, “वह जनता के बीच जाएगा। जनता का काम करेगा, तो वह चुनाव लड़ेगा।” कार्यकर्ताओं में उत्साह को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह तो रहेगा ही। इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए भी जब अनंत सिंह जेल से विधानसभा मतदान करने पहुंचे थे, तभी उन्होंने ऐलान किया था कि अब वे आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “यह मेरा आखिरी कार्यकाल है। अब मेरे बच्चे राजनीति में आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार नहीं रहेंगे, तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। बिहार की राजनीति में अब चर्चा है कि अनंत सिंह के बेटे कब राजनीति में आते हैं। वैसे विधायक अनंत सिंह के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद मोकामा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एएपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

]]>
https://www.punjabkesari.com/india-news/bihar-anant-singh-chunav-nahi-ladne-ki-ghoshna-par-kayam-dularchand-hatya-mamle-mein-khud-ko-bataya-nirdosh/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/202603243719095.jpg
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में 9 दिन पहले इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप https://www.punjabkesari.com/india-news/jamshedpur-ke-mgm-aspatar-mein-9-din-pahle-ilaj-ke-liye-bharti-hue-mariz-ka-shav-baramad-parijanon-ne-lagaya-hatya-ka-aarop/ https://www.punjabkesari.com/india-news/jamshedpur-ke-mgm-aspatar-mein-9-din-pahle-ilaj-ke-liye-bharti-hue-mariz-ka-shav-baramad-parijanon-ne-lagaya-hatya-ka-aarop/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:50:17 +0000 https://www.punjabkesari.com/uncategorized/jamshedpur-ke-mgm-aspatar-mein-9-din-pahle-ilaj-ke-liye-bharti-hue-mariz-ka-shav-baramad-parijanon-ne-lagaya-hatya-ka-aarop/

जमशेदपुर, 24 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में सोमवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अस्पताल में इलाज के लिए 9 दिन पहले दाखिल हुए 50 वर्षीय मरीज सुनील यादव का शव अस्पताल परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ।

शहर के बागबेड़ा इलाके के निवासी सुनील यादव अस्पताल में दाखिल होने के बाद अपने वार्ड से लापता हो गए थे। उनका सड़ा-गला शव लैब की बाउंड्री वॉल के पास कचरे के ढेर से बरामद किया गया है। मृतक के हाथ में अब भी इलाज के दौरान लगा ‘कैनुला’ मौजूद था, जो इस बात की पुष्टि करता है कि वे अस्पताल की कस्टडी से ही गायब हुए थे।

इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, सुनील यादव को कमजोरी की शिकायत के बाद 13 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 मार्च की रात तक वे वार्ड में मौजूद थे, लेकिन 15 मार्च की सुबह अचानक अपने बेड से गायब मिले। मृतक के बेटे अभय यादव के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में उनके पिता 14 मार्च की रात करीब 11 बजे अस्पताल के मुख्य गेट तक जाते दिखे थे, जिसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों का आरोप है कि पिछले 9 दिनों से वे अस्पताल प्रबंधन और पुलिस से गुहार लगा रहे थे, लेकिन किसी ने तत्परता नहीं दिखाई। सोमवार रात जब अस्पताल के एक कोने से तेज दुर्गंध आने लगी, तब जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ। शव की स्थिति को देख ग्रामीणों और परिजनों का अंदेशा है कि यह 6-7 दिन पुराना है और इसे साजिश के तहत वहां फेंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, हालांकि पुलिस हत्या और लापरवाही दोनों ही बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। इधर, इस बड़ी चूक के बाद अस्पताल प्रबंधन बैकफुट पर है और आनन-फानन में सुरक्षा के नए नियम लागू कर दिए गए हैं। अब वार्ड की खिड़कियों में ग्रिल लगाने, स्लाइडर दरवाजों में लॉक की व्यवस्था करने और रात 9 बजे के बाद मरीजों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने यह भी अनिवार्य कर दिया है कि बिना परिजन वाले मरीजों को नर्स या अटेंडेंट की निगरानी में ही वॉशरूम भेजा जाएगा।

–आईएएनएस

एसएनसी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

]]>
https://www.punjabkesari.com/india-news/jamshedpur-ke-mgm-aspatar-mein-9-din-pahle-ilaj-ke-liye-bharti-hue-mariz-ka-shav-baramad-parijanon-ne-lagaya-hatya-ka-aarop/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/202603243719091.jpg
इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, यहां जानें कैसे एक क्लिक में देखें मार्कशीट https://www.punjabkesari.com/rajasthan/rajasthan-rbse-board-10th-result-2026/ https://www.punjabkesari.com/rajasthan/rajasthan-rbse-board-10th-result-2026/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:50:03 +0000 https://www.punjabkesari.com/?p=1628129 Rajasthan RBSE Board 10th Result 2026: राजस्थान के 10 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का पेपर दिया है, उनका इंतजार ख़त्म होने वाला है। RBSE आज यानी मंगलवार (24 मार्च 2026) को 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले, बोर्ड ने संकेत दिया था कि रिजल्ट 23 मार्च को घोषित किए जाएंगे। लेकिन शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि यह तारीख बदलकर 24 मार्च कर दी गई है। आइए आपको बताते हैं कि आप अपना रिजल्ट कहां ओर कैसे देख सकते हैं।

RBSE 10th Result 2026 Date: कितने बजे आएगा रिजल्ट?

पहले रिजल्ट 20 मार्च को आने वाला था, फिर तारीख बदलकर 23 मार्च रखी गई थी लेकिन अब आज अंततः रिजल्ट जारी हो जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे दोपहर 1 बजे के करीब जारी करेगा।

Websites to Check RBSE 10th Result: कौन-सी वेबसाइट पर देखें?

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

How to Check RBSE 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक विंडो ओपन होगी।
  • वहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें।
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
  • विद्यार्थी यहां अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आखिर में आप इस रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर भी रख लें।

यह भी पढ़ें: Delhi रेलवे स्टेशन बना जासूसी का अड्डा? CCTV से Pakistan कनेक्शन का खुलासा

]]>
https://www.punjabkesari.com/rajasthan/rajasthan-rbse-board-10th-result-2026/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/Rajasthan-RBSE-Board-10th-Result-2026.jpg
असम चुनाव: एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने 169 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की https://www.punjabkesari.com/india-news/hindi-assam-polls-aiudf-chief-badruddin-ajmal-declares-assets-over-rs-169-crore/ https://www.punjabkesari.com/india-news/hindi-assam-polls-aiudf-chief-badruddin-ajmal-declares-assets-over-rs-169-crore/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:47:22 +0000 https://www.punjabkesari.com/uncategorized/hindi-assam-polls-aiudf-chief-badruddin-ajmal-declares-assets-over-rs-169-crore/

गुवाहाटी, 24 मार्च (आईएएनएस)। असम की क्षेत्रीय पार्टी अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकंडी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 169 करोड़ रुपए से अधिक की कुल संपत्ति और 4.45 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियों की घोषणा की है।

नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार, अजमल की कुल चल संपत्ति लगभग 52.43 करोड़ रुपए, जबकि अचल संपत्ति लगभग 149.12 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी रिजवाना की चल संपत्ति लगभग 31.08 लाख रुपए और अचल संपत्ति लगभग 6.82 लाख रुपए है।

हलफनामे में 4.45 करोड़ रुपए की देनदारियों का भी खुलासा किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से वित्तीय संस्थानों से लिए गए ऋण शामिल हैं।

आय के संदर्भ में, अजमल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 3.21 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी ने इसी अवधि के दौरान 49,950 रुपए की आय घोषित की।

अजमल की घोषित संपत्ति में पिछले एक दशक में तीव्र वृद्धि हुई है और उनके नवीनतम चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति अब 169 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। उनके पहले के हलफनामों से तुलना करने पर पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में अजमल की कुल संपत्ति में लगातार वृद्धि हुई है।

2014 के लोकसभा चुनावों के आसपास, अजमल ने लगभग 44-50 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी। 2019 के लोकसभा चुनावों तक उनकी कुल संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और यह लगभग 78-90 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो पांच वर्षों के भीतर लगभग दोगुनी वृद्धि को दर्शाती है।

अपने नवीनतम हलफनामे में, अजमल ने 169 करोड़ रुपए से अधिक की कुल संपत्ति घोषित की है, जो एक और महत्वपूर्ण उछाल को दर्शाता है और एक दशक पहले की तुलना में उनकी संपत्ति को तीन गुना से अधिक कर देता है।

यह वृद्धि मुख्य रूप से अचल संपत्तियों में वृद्धि के कारण हुई है, जो अब लगभग 149 करोड़ रुपए है, साथ ही 52 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की चल संपत्तियां भी इसमें शामिल हैं।

एआईयूडीएफ प्रमुख ने बैंक जमा, शेयर, बॉन्ड और विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों में हिस्सेदारी सहित निवेश की एक विस्तृत शृंखला का विवरण दिया है। शपथपत्र के साथ संलग्न दस्तावेजों से कंपनियों और साझेदारी फर्मों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के साथ-साथ वाहन और आभूषण जैसी संपत्तियों का पता चलता है।

अजमल की अचल संपत्तियों में कृषि और गैर-कृषि भूमि के साथ-साथ असम और अन्य राज्यों में फैली आवासीय संपत्तियां भी शामिल हैं।

हलफनामे में होजाई, गुवाहाटी और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में स्थित संपत्तियों का उल्लेख है, जो एक विविध रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को दर्शाता है।

हलफनामे में अजमल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से संबंधित एक लंबित आपराधिक मामले का उल्लेख है, जिसकी वर्तमान में जांच चल रही है।

हलफनामे में आगे कहा गया है कि अजमल की उच्चतम शैक्षणिक योग्यता दारुल उलूम देवबंद से मैट्रिकुलेशन है।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

]]>
https://www.punjabkesari.com/india-news/hindi-assam-polls-aiudf-chief-badruddin-ajmal-declares-assets-over-rs-169-crore/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/2024020871.jpg
ये 6 रहस्यमयी संकेत हैं यमराज के आने की आहट! गरुड़ पुराण की ये बातें कर देंगी हैरान https://www.punjabkesari.com/vastu-tips/signs-of-death-in-garuda-purana/ https://www.punjabkesari.com/vastu-tips/signs-of-death-in-garuda-purana/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:47:04 +0000 https://www.punjabkesari.com/?p=1628117 Signs of Death in Garuda Purana: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण का बहुत महत्व है। इसमें न केवल हमारे वर्तमान जीवन बल्कि मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा, मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों और उनके मिलने वाले परिणामों के बारे में बहुत गहराई से समझाया गया है। माना जाता है कि इंसान जो भी कर्म करता है, उसका फल उसे इसी जन्म में नहीं बल्कि शरीर त्यागने के बाद भी भुगतना पड़ता है, इसीलिए किसी की मृत्यु के बाद घर में इसका पाठ किया जाता है ताकि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। इस पवित्र ग्रंथ में यह भी बताई गई है कि मृत्यु कभी भी बिना बताए अचानक नहीं आती, बल्कि शरीर छोड़ने से पहले व्यक्ति को कई तरह के खास संकेत मिलने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग साधारण समझकर अनदेखा कर देते हैं। आइए जानें वो 6 संकेत कौन से हैं।

Signs of Death in Garuda Purana: अंतिम समय में दिखते हैं ये 6 संकेत

1. सपनों के जरिए मिलने वाले संकेत

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के करीब पहुंचने पर इंसान को बहुत ही अजीबोगरीब सपने दिखाई देने लगते हैं, जिनमें अक्सर उसे बुझता हुआ दीया या चारों तरफ घना अंधेरा नजर आता है। इन प्रतीकात्मक सपनों को जीवन की ज्योति के धीरे-धीरे कम होने का एक बड़ा संकेत माना जाता है, जो यह दर्शाता है कि अब इस शरीर का समय समाप्त होने वाला है।

2. सांस लेने की प्रक्रिया में बदलाव

जब किसी व्यक्ति का अंतिम समय बिल्कुल नजदीक आ जाता है, तो उसके शरीर में प्राण वायु की गति पूरी तरह बदलने लगती है, जिसके कारण कभी सांसें बहुत तेज चलने लगती हैं तो कभी इतनी धीमी हो जाती हैं कि उन्हें महसूस करना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही व्यक्ति का मन धीरे-धीरे सांसारिक मोह-माया और अपने आसपास की चीजों से कटने लगता है और वह किसी अनजान दुनिया या गहरे विचारों में खोया हुआ सा रहने लगता है।

3. हथेली की रेखाओं का धुंधला पड़ना

एक और संकेत यह बताया गया है कि जब व्यक्ति का अंत निकट आता है, तो उसकी हथेली की रेखाएं धीरे-धीरे हल्की पड़ने लग जाती हैं जिन्हें पहचानना कठिन हो जाता है। शास्त्रों में इसे जीवन की आंतरिक ऊर्जा और शक्ति के खत्म होने का प्रतीक माना गया है, क्योंकि शरीर के प्राण धीरे-धीरे केंद्र छोड़ने लगते हैं।

4. अपनी परछाई का दिखाई न देना

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, जब मौत करीब हो, तो व्यक्ति को तेल, घी या साफ पानी जैसी चमकने वाली चीजों में अपना प्रतिबिंब या अपनी परछाई ठीक से दिखाई नहीं देती है। इसे एक आध्यात्मिक संकेत माना जाता है कि शरीर और उसकी छाया का साथ अब छूटने वाला है और आत्मा इस भौतिक शरीर से अलग होने की तैयारी कर रही है।

5. पूर्वजों या अदृश्य शक्तियों का आभास

जीवन के अंतिम क्षणों में कई बार व्यक्ति को अपने आसपास उन पूर्वजों या परिवार के लोगों की मौजूदगी महसूस होने लगती है जो पहले ही इस दुनिया से जा चुके हैं। इसे अक्सर आत्मा के अगले सफर की तैयारी के रूप में देखा जाता है, जहां उसे ऐसा लगता है कि कोई अदृश्य शक्ति उसे लेने आई है।

6. अपनी नाक का दिखाई न देना

जब हम अपनी आंखों से नीचे देखते हैं, तो हमें अपनी नाक की हल्की सी झलक हमेशा दिखाई देती है, लेकिन कहा जाता है कि मृत्यु के समय यह दिखना बंद हो जाती है। शरीर की इंद्रियों और दृष्टि में आने वाले इस अजीब बदलाव को भी गरुड़ पुराण में जीवन के अंत का एक प्रमुख लक्षण माना गया है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।
]]>
https://www.punjabkesari.com/vastu-tips/signs-of-death-in-garuda-purana/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/Clipboard-5-10.jpg
दिल्ली बजट 2026: 1.03 लाख करोड़ का ‘ग्रीन बजट’ पेश, पर्यावरण पर खास फोकस https://www.punjabkesari.com/india-news/delhi-budget-2026-1-03-lakh-crore-ka-green-budget-pesh-paryavaran-par-khaas-focus/ https://www.punjabkesari.com/india-news/delhi-budget-2026-1-03-lakh-crore-ka-green-budget-pesh-paryavaran-par-khaas-focus/#respond Tue, 24 Mar 2026 06:45:40 +0000 https://www.punjabkesari.com/uncategorized/delhi-budget-2026-1-03-lakh-crore-ka-green-budget-pesh-paryavaran-par-khaas-focus/

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए राजधानी के विकास के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बार सरकार ने 1 लाख 3 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, जिसे पिछले साल के मुकाबले काफी बड़ा बताया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट को लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘ग्रीन बजट’ के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट की हर योजना और नीति में पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों की चिंता को शामिल किया गया है। इसी के तहत कुल बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण के लिए निर्धारित किया गया है।

राजस्व के स्रोतों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 900 करोड़ रुपए नॉन-टैक्स रेवेन्यू से आएंगे, जबकि 591 करोड़ रुपए केंद्रीय सड़क निधि से प्राप्त होंगे। इसके अलावा, विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत केंद्र सरकार से करीब 2,500 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि कुल बजट का 70.3 प्रतिशत हिस्सा राजस्व व्यय के लिए रखा गया है।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के लिए इस बार बड़ा प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार 11,666 करोड़ रुपए की राशि एमसीडी को दी जा रही है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास को भी बजट में प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5,921 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, शहरी विकास के लिए 7,887 करोड़, यमुनानगर के लिए 300 करोड़, झुग्गी विकास के लिए 800 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 787 करोड़ और विकास विभाग के लिए 914 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के तहत सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभाग को 7,000 किलोमीटर सड़कों को ईंट और पक्के निर्माण के साथ पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है, जिस पर 1,392 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, विधायकों के क्षेत्रों के विकास के लिए 350 करोड़ रुपए अलग से रखे गए हैं।

एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट क्षेत्र के लिए भी 186 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

–आईएएनएस

वीकेयू/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

]]>
https://www.punjabkesari.com/india-news/delhi-budget-2026-1-03-lakh-crore-ka-green-budget-pesh-paryavaran-par-khaas-focus/feed/ 0 https://punjabkesari.imagibyte.sortdcdn.net/wp-content/uploads/2026/03/202603243719066.jpg