आज ज्येष्ठ महीने का आठवां और आखिरी ‘बड़ा मंगल’ है। आमतौर पर इस महीने में इतने मंगलवार नहीं होते, लेकिन इस साल ज्येष्ठ के महीने में ही ‘अधिकमास’ जुड़ जाने की वजह से Budhwa Mangal 2026 की गिनती बढ़ गई है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यही वह पावन महीना था जब हनुमान जी की मुलाकात अपने आराध्य भगवान श्रीराम से पहली बार हुई थी। इसी खास मिलाप के कारण ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बेहद पवित्र, शुभ और विशेष माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करने का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है…
8th Bada Mangal 2026 Bhog List (AI Generated)
आज ज्येष्ठ महीने का आठवां और आखिरी ‘बड़ा मंगल’ है। आमतौर पर इस महीने में इतने मंगलवार नहीं होते, लेकिन इस साल ज्येष्ठ के महीने में ही ‘अधिकमास’ जुड़ जाने की वजह से Budhwa Mangal 2026 की गिनती बढ़ गई है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, यही वह पावन महीना था जब हनुमान जी की मुलाकात अपने आराध्य भगवान श्रीराम से पहली बार हुई थी। इसी खास मिलाप के कारण ज्येष्ठ महीने के सभी मंगलवारों को बेहद पवित्र, शुभ और विशेष माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से बड़े मंगल के दिन बजरंगबली की आराधना करने का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यता है किआज के दिन पूरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा करने और उनके मनपसंद भोग अर्पित करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। यहां पर 8th Bada Mangal 2026 Bhog List दी गई है।
8th Bada Mangal 2026 Bhog List: हनुमान जी के प्रिय भोग
1. बूंदी के लड्डू
Bada Mangal Hanuman Ji Bhog के लिए बूंदी के लड्डुओं का काफी महत्व है। माना जाता है कि हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बेहद पसंद हैं। बड़े मंगल की सुबह जब आप पूजा करें, तो उन्हें बूंदी या फिर बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं, यह बहुत अच्छा माना जाता है। पूजा खत्म होने के बाद इस प्रसाद को अपने घरवालों और गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांट दें।
2. गुड़ और चना
8th Bada Mangal 2026 Bhog List (Source: Social Media)
बजरंगबली को गुड़ और भुने हुए चने का भोग भी बहुत ज्यादा पसंद है। यह प्रसाद चढ़ाना जितना आसान है, उतना ही इसे किस्मत के लिए अच्छा भी माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि गुड़-चना चढ़ाने से आपके काम में आ रही सारी रुकावटें और मुश्किलें दूर हो जाती हैं।
3. केले
हनुमान जी की पूजा में फल चढ़ाने का भी पुराना नियम है। सुबह की पूजा के समय हनुमान जी को केले का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। इसे घर में सुख-शांति और बरकत लाने वाला माना जाता है।
4. तुलसी के पत्ते
हनुमान जी को आप जो भी खाने की चीज़ चढ़ाएं, उसमें तुलसी के पत्ते ज़रूर रखें। उनके बिना बजरंगबली भोग स्वीकार नहीं करते और तुलसी चढ़ाने से वे जल्दी खुश होते हैं।
5. पान का बीड़ा
8th Bada Mangal 2026 Bhog List (Source: Social Media)
हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने का भी विशेष महत्व है। अगर आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी है, तो बड़े मंगल पर उन्हें एक मीठा पान (बिना तंबाकू वाला) जरूर चढ़ाएं। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं।
6. चमेली का तेल और सिंदूर
यह खाने वाला भोग नहीं है, लेकिन हनुमान जी के श्रृंगार में यह सबसे जरूरी है। उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और इंसान हर डर से मुक्त हो जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।