Bada Mangal 2026 Puja Vidhi: ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल आज, 5 मई 2026 को बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस महीने के मंगलवारों को ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ कहते हैं, जो भगवान हनुमान को समर्पित हैं। माना जाता है कि आज के दिन पूजा करने से सभी दुख दूर होते हैं और खुशहाली आती है। इस साल ज्येष्ठ का महीना 2 मई से 29 जून तक है। खास बात यह है कि बीच में ‘अधिक मास’ पड़ने के कारण इस बार कुल 8 बड़े मंगल होंगे, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
Bada Mangal 2026: इसे ‘बड़ा मंगल’ क्यों कहते हैं?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी महीने के मंगलवार को हनुमान जी की मुलाकात भगवान राम से हुई थी। एक अन्य कहानी के अनुसार, इसी समय हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ने के लिए एक बूढ़े वानर का रूप लिया था, इसलिए इसे ‘बुढ़वा मंगल’ भी कहा जाता है।
यह दिन हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे अच्छा है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से डर, बीमारियां और पैसों की तंगी दूर होती है। उत्तर भारत में इस दिन लोग जगह-जगह भंडारे लगाते हैं और प्रसाद बांटते हैं।
Bada Mangal 2026 Puja Vidhi: ऐसे करें बजरंगबली की पूजा?

- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, और साफ कपड़े पहनें। हो सके तो लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनें।
- हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
- प्रसाद में लड्डू, गुड़-चना, केला या नारियल चढ़ाएं।
- हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या हनुमान अष्टक का पाठ करें और अंत में आरती करके प्रसाद बांटें।


Download Android App
Download iOS App




