Bakra Eid 2026 Chand Date: इस्लाम धर्म में बकरीद के त्यौहार का बेहद महत्व होता है। इसे ईद उल-अज़हा नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम लोग सिर्फ जश्न नहीं मनाते हैं बल्कि, इंसानियत के प्रति अपने फर्ज, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन माना जाता है। पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। अल्लाह के प्रति समर्पण के रूप में इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद का त्योहार हर साल जुलहिज्जा की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। आइए जानते हैं, इस साल बकरीद कब पड़ रही है। इसके साथ ही चांद दिखने का समय क्या है।
Eid Al Adha 2026: इस साल कब है बकरीद?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 12वें महीने जु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को ईद उल-अज़हा का पर्व मनाया जाता है। इस साल जु अल-हज्जा महीना 30 दिन का है। इसलिए इस साल बकरीद 27 या फिर 28 मई को मनाई जाएगी। हालांकि, ईद दिन को भी चांद देखने पर निर्भर रखा गया है।
Bakrid 2026 Date in India: भारत में कब दिखेगा चांद?

इस साल भारत में बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जाएगी. ऐसा माना जा रहा था कि बकरीद 27 मई को पड़ेगी। लेकिन जब धुल हिज्जा का चांद नहीं दिखा तो ईद की तारीख एक दिन बाद की रखी गई। चांद दिखने की तारीख में बदलाव की होने के बाद, केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में अपने प्रशासनिक कार्यालयों के लिए ईद-उल-जुहा की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी। कई राज्यों ने भी इसी के अनुसार अपनी छुट्टियों के कार्यक्रम में बदलाव किया। लेकिन भारत के ज़्यादातर हिस्सों में बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी। जम्मू और कश्मीर सहित कुछ जगहों पर चांद देखने की परंपराओं के अनुसार ये त्योहार 27 मई को मनाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




