करियर में चाहिए सफलता? बसंत पंचमी पर करें ये 4 महाउपाय, मां सरस्वती से पाएं वरदान

Basant Panchami 2026 ke Upay
Basant Panchami 2026 ke Upay: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी सरस्वती का प्राकट्य ब्रह्माजी के मुख से हुआ था। इसलिए यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और विवेक का प्रतीक माना जाता है। हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जाता है।
Basant Panchami 2026 ke Upay
Basant Panchami 2026 ke Upay (Image: AI Generated)
इस बार बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं Basant Panchami 2026 par kya kare kya na kare, साथ में जानेंगे इस दिन के लिए वास्तु से जुड़े कुछ विशेष नियम।

Basant Panchami 2026 ke Upay: बसंत पंचमी के लिए 4 विशेष उपाय

Basant Panchami 2026 ke Upay
Basant Panchami 2026 ke Upay (Image: AI Generated)

1. कमल का फूल

देवी सरस्वती की विशेष कृपा पाने के लिए इस दिन उन्हें सफेद कमल अर्पित करना अत्यंत मंगलकारी है। माना जाता है कि माता को यह पुष्प अति प्रिय है, जिससे वे प्रसन्न होकर भक्तों को विद्या और बुद्धि का वरदान देती हैं। आप दूसरे पीले या सफेद फूलों का प्रयोग भी कर सकते हैं।

2. पीले रंग के वस्त्र पहनें

इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग न केवल उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि यह मन के विकारों और नकारात्मक विचारों को दूर करने में भी सहायक होता है।

3. मंत्र जाप

शिक्षा और करियर में सफलता के लिए पूजा के दौरान माता के विशेष मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए:
“ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयकारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।”

4. सात्विक भोग

माता सरस्वती को प्रसन्न करने का सबसे सहज तरीका उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाना है। पूजा में बेसन के लड्डू, केसरिया खीर, मालपुआ और बेर अर्पित करें।

Basant Panchami 2026 Mistakes to Avoid: इन बातों का रखें ध्यान

Basant Panchami 2026 ke Upay
Basant Panchami 2026 ke Upay (Image: AI Generated)
  • बसंत पंचमी के दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें, क्योंकि इन्हें नकारात्मकता का सूचक माना जाता है।
  • सरस्वती पूजा संपन्न होने तक भोजन ग्रहण न करें।
  • इस दिन मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • इस दिन पेड़-पौधों को काटना या नुकसान पहुंचाना अशुभ माना गया है।
  • इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा या बात-विवाद न करें। सकारात्मक रहें और शांति बनाए रखें।

Basant Panchami 2026 Vastu Niyam: इन वास्तु नियमों का करें पालन

Basant Panchami 2026 ke Upay
Basant Panchami 2026 ke Upay (Image: AI Generated)
  • मां सरस्वती की प्रतिमा को घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में स्थापित करें, क्योंकि यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है।
  • पूजन स्थल पर पीले या लाल कपड़े का आसन बिछाएं। माता को हल्दी, चंदन, केसर और अक्षत अर्पित करें।
  • इस दिन पूजा घर में वीणा, हंस या मोर पंख रखना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • इस दिन नई पुस्तकें घर लाना और उनकी पूजा करना शिक्षा के क्षेत्र में शुभ फल देता है।
  • व्यवसाय में प्रगति के लिए अपने कार्यालय के उत्तर-पूर्व कोने में सरस्वती माता की मूर्ति स्थापित करें।

यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: ज्ञान और समृद्धि के लिए इस विधि से करें सरस्वती पूजन, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।