Best Rakhi Market in Delhi: इस साल देश में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने का मुख्य और शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। भाई-बहन के इस खास पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। राखी, मिठाई, कपड़े और भाई-बहन के लिए गिफ्ट खरीदने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कम बजट में रक्षाबंधन की पूरी शॉपिंग करना चाहते हैं, तो राजधानी के कई बाजार आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। यहां नॉर्मल राखी से लेकर डिजाइनर राखी और बजट गिफ्ट से लेकर प्रीमियम सामान तक मिल जाता है।
1. चांदनी चौक (Chandni Chowk)
चांदनी चौक Market रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए दिल्ली के सबसे फेमस बाजारों में से एक है। यहां राखियों की कई वैरायटी मिलती हैं।
- नॉर्मल राखी: ₹5, 10, 20-₹50
- डिजाइनर राखी: ₹50-₹200
2. सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar)
Sarojini Nagar Market उन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है जो कम पैसे में फैशनेबल चीजें खरीदना चाहते हैं। यहां कपड़े, ज्वैलरी, बैग और एक्सेसरीज सस्ते दामों पर मिलती हैं। रक्षाबंधन के दौरान राखियों और गिफ्ट आइटम्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
- राखी: ₹5, 10, 20-₹50,-₹150
- ब्रेसलेट स्टाइल राखी: ₹50-₹200
3. करोल बाग (Karol Bagh)
Karol Bagh Market में कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्ट आइटम्स तक कई तरह की चीजें मिलती हैं। वहीं रक्षाबंधन पर यहां सोने-चांदी की राखियां, कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स और डिजाइनर पैकिंग वाले सेट मिलते हैं।
- राखी: ₹5, 10, 20-₹50 -₹300
- डिजाइनर राखी: ₹100-₹500
4. लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
Lajpat Nagar Market उन लोगों के लिए बेहतर है जो राखी के साथ फैशनेबल कपड़े, ज्वैलरी और गिफ्ट खरीदना चाहते हैं। यहां बजट से लेकर अपेक्षाकृत प्रीमियम सामान तक कई विकल्प मिलते हैं।
- राखी: ₹5, 10, 20-₹50-₹300
- डिजाइनर राखी: ₹150-₹500
5. सदर बाजार (Sadar Bazar)
Sadar Bazar दिल्ली के बड़े थोक बाजारों में शामिल है। यहां कम कीमत में बड़ी संख्या में सामान खरीदने का विकल्प मिलता है। राखी, खिलौने, इमिटेशन ज्वैलरी, सजावटी सामान और छोटे गिफ्ट यहां आसानी से मिल सकते हैं।
- राखी: ₹5, 10, 20-₹50 -₹30
- डिजाइनर राखी: ₹30-₹100
- स्पेशल राखी: ₹100-₹300
किस बजट में कहां करें शॉपिंग?
- अगर आपका बजट ₹200-₹500 है तो सदर बाजार और सरोजिनी नगर अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।
- ₹500-₹1,500 के बजट में चांदनी चौक और करोल बाग में राखी के साथ गिफ्ट और मिठाई भी खरीदी जा सकती है।
- वहीं ₹1,500 से ज्यादा खर्च करना चाहते हैं तो लाजपत नगर और करोल बाग में प्रीमियम गिफ्ट के विकल्प देख सकते हैं।
नोट: ऊपर दी गई कीमतें अनुमानित हैं। रक्षाबंधन के समय मांग, डिजाइन, क्वालिटी, ब्रांड और दुकानदार के हिसाब से कीमत कम-ज्यादा हो सकती है। - सदर बाजार जैसे थोक बाजारों में एक साथ ज्यादा सामान लेने पर कीमत और कम मिल सकती है।



Download Android App
Download iOS App




