Telegram CEO Big Announcement: मैसेजिंग ऐप Telegram अब सिर्फ चैट और कॉल तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी इंटरनेट पर यूजर्स की पहचान को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। Telegram के फाउंडर और CEO पावेल डूरोव ने बताया है कि कंपनी ने .gram डोमेन के लिए आवेदन किया है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो Telegram यूजर्स को अपने नाम से वेबसाइट बनाने का ऑप्शन मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लान का सबसे खास हिस्सा Telegram यूजरनेम और वेबसाइट के बीच सीधा कनेक्शन है। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का Telegram यूजरनेम @amit है तो भविष्य में उसका वेब एड्रेस amit. gram हो सकता है। इसी तरह किसी क्रिएटर या Telegram चैनल के यूजरनेम का इस्तेमाल भी वेबसाइट के एड्रेस के तौर पर किया जा सकता है। इससे लोगों को अलग से वेबसाइट का नाम चुनने या नया डोमेन लेने की जरूरत कम हो सकती है।
क्या है .gram डोमेन?
जब हम किसी वेबसाइट का पता देखते हैं, जैसे google.com तो इसमें .com आखिरी हिस्से होते हैं। इन्हें टॉप-लेवल डोमेन कहा जाता है। Telegram इसी तरह .gram नाम के डोमेन को इस्तेमाल करना चाहता है। हालांकि अभी .gram को मंजूरी नहीं मिली है। कंपनी ने इसके लिए आवेदन किया है और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसका इस्तेमाल संभव होगा।
डूरोव के अनुसार, अगर .gram डोमेन को मंजूरी मिलती है तो Telegram के बड़े यूजर बेस को इसका फायदा मिल सकता है। कंपनी का प्लान यूजर्स को उनके Telegram नाम से जुड़ा सेकेंड-लेवल डोमेन देने की है। इसका मतलब यह होगा कि Telegram पर मौजूद डिजिटल पहचान को सीधे इंटरनेट पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स, छोटे कारोबारियों और चैनल चलाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेस्ट साबित हो सकती है।
AI की मदद से बन सकती है वेबसाइट
Telegram का प्लान सिर्फ डोमेन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। कंपनी वेबसाइट बनाने की प्रक्रिया को भी आसान करना चाहती है। यूजर एक नॉर्मल प्रॉम्प्ट देकर अपनी जरूरत के अनुसार, वेबसाइट बना सकेगा। आज AI की मदद से वेबसाइट बनाना आसान हो गया है, लेकिन वेबसाइट के लिए डोमेन और होस्टिंग पर अलग से खर्च करना पड़ सकता है। Telegram की प्रस्तावित सर्विस में यूजर्स को फ्री वेबसाइट का ऑप्शन देने की बात कही गई है।लेकिन यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल इसे Telegram के फ्यूचर प्लान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
Telegram पिछले कुछ समय से खुद को सिर्फ मैसेजिंग ऐप के रूप में पेश करने के बजाय एक बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने ब्राउजर और Mini App Store जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं।इसके अलावा Telegram यूजरनेम को सीधे वेब लिंक के रूप में इस्तेमाल करने की सुविधा की दिशा में भी आगे बढ़ चुका है। ऐसे में .gram डोमेन की योजना उसी रणनीति का अगला स्टेप मानी जा रही है।
WhatsApp और Signal से अलग पहचान
अगर .gram योजना को मंजूरी मिलती है और इसे बड़े स्तर पर लागू किया जाता है तो Telegram का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहेगा। प्लेटफॉर्म पर चैट, चैनल, बॉट, Mini Apps और ब्राउजर के साथ वेबसाइट बनाने की सुविधा भी जुड़ सकती है।
अब सबसे बड़ा सवाल ICANN के फैसले को लेकर है। ICANN इंटरनेट के डोमेन नेम सिस्टम के प्रबंधन से जुड़ी संस्था है। .gram आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद ही Telegram अपनी इस योजना को आगे बढ़ा पाएगा।



Download Android App
Download iOS App




