Chaitra Navratri 2026: पहली बार रख रहे हैं नवरात्रि का व्रत? गलती से भी न करें ये 9 काम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!

Summary :

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी चैत्र नवरात्रि से  हो जाती है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष में चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च से शुरू होकर शुक्रवार, 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों भक्त उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक देवी दुर्गा की आराधना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।…

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी चैत्र नवरात्रि से  हो जाती है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष में चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च से शुरू होकर शुक्रवार, 27 मार्च तक मनाई जाएगी। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। इन नौ दिनों भक्त उपवास भी रखते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक देवी दुर्गा की आराधना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। लेकिन, व्रत का पूर्ण फल पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर इस बार आप पहली बार नवरात्रि का उपवास रखने जा रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि इस दौरान किन कार्यों से परहेज करना चाहिए ताकि आपकी पूजा सफल हो सके।

Chaitra Navratri 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi
Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi (AI Generated)

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश (घट) स्थापना की जाती है। चैत्र नवरात्रि 2026 में कलश स्थापना के लिए 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक का समय सबसे शुभ रहेगा। घटस्थापना के लिए कुल 4 घंटे 8 मिनट की यह समयावधि अत्यंत उत्तम मानी गई है।

Chaitra Navratri Fasting Rules: नवरात्रि में किन बातों का ध्यान रखें?

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi
Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi (AI Generated)
  • इन नौ दिनों में पूरी तरह सात्विक आहार का सेवन करें।
  • अपना ध्यान भक्ति, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में लगाएं।
  • देवी मां की आराधना पूरी श्रद्धा और शांति के साथ करें।
  • दान-पुण्य के कार्यों में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं।
  • मन में सकारात्मक विचार रखें और ध्यान का अभ्यास करें।
  • भोजन में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें।
  • अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करना शुभ माना जाता है।

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi: नवरात्रि में इन कार्यों से बचें

Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi
Chaitra Navratri 2026 Vrat Niyam Hindi (AI Generated)
  • इन दिनों मांसाहारी भोजन, शराब, प्याज और लहसुन का सेवन न करें।
  • नवरात्रि में चमड़े से बनी वस्तुओं का प्रयोग करने से बचें।
  • इन नौ दिनों में नाखून काटना, बाल कटवाना या शेविंग करना अशुभ माना जाता है।
  • घर के वातावरण को शांत रखें और आपसी कलह या वाद-विवाद से बचें।
  • घर के बड़े-बुजुर्गों का अनादर बिल्कुल न करें।
  • व्रत के दौरान दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • भोजन में सरसों और तिल के तेल का उपयोग न करें।
  • रात के समय घर में अंधेरा न रहने दें, रोशनी रखें।
  • इन दिनों व्रती को बेड पर नहीं बल्कि जमीन पर शयन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? यहां देखें 5 हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।