Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: Top 30+ शायरी, कोट्स और स्टेटस का बेहतरीन कलेक्शन

Summary :

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ संपन्न होगा। इस शुभ अवसर पर अपने मित्रों और परिजनों को बधाई देना आपसी प्रेम और श्रद्धा को बढ़ाता है। यहां 30+ चुनिंदा Wishes, Messages और Quotes दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनों को…

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक शुद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च को रामनवमी के साथ संपन्न होगा।

इस शुभ अवसर पर अपने मित्रों और परिजनों को बधाई देना आपसी प्रेम और श्रद्धा को बढ़ाता है। यहां 30+ चुनिंदा Wishes, Messages और Quotes दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: शक्ति और भक्ति के संदेश

Chaitra Navratri 2026
Chaitra Navratri 2026 (Social Media)
  • मां दुर्गा के नौ रूप आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। जय माता दी! चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  • सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते। शुभ नवरात्रि!
  • माता रानी का आशीर्वाद सदा आप पर बना रहे, उनकी कृपा से आपका हर बिगड़ा काम बन जाए। शुभ चैत्र नवरात्रि!
  • देवी के कदम आपके घर में आएं, आप खुशियों से नहाएं, परेशानियां आपसे आंखें चुराएं। चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • मैया के दरबार में जो भी गया, खाली हाथ कभी न आया। मां आपकी झोली भर दे। शुभ नवरात्रि!
  • मां शक्ति का वास हो, संकटों का नाश हो, हर घर में सुख-शांति का वास हो। चैत्र नवरात्रि की बधाई!
  • नव दीप जले, नव फूल खिले, जीवन में आपको हर खुशी मिले। चैत्र नवरात्रि की बधाई!
  • जगत पालनहार है मां, मुक्ति का धाम है मां, हमारी भक्ति का आधार है मां। नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं!
  • मां शैलपुत्री की कृपा से आपके जीवन में स्थिरता और धैर्य आए। नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  • देवी मां की आराधना से आपके घर के सभी वास्तु दोष और कष्ट दूर हों। चैत्र नवरात्रि की बधाई!

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के लिए संदेश

  • “या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।” नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएं!
  • मां दुर्गा आपको बल, बुद्धि और विद्या प्रदान करें। जय माता दी!
  • इस नवरात्रि आपके घर खुशियों का आगमन हो। शुभ नवरात्रि 2026!
  • मां के नौ रूप, चमकाएं आपकी किस्मत के सितारे। चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! जय मां अंबे!
  • श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाएं चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व।
  • मां की ज्योति से नूर मिलता है, सबके दिलों को सुरूर मिलता है। शुभ नवरात्रि 2026!
  • खुशियां हो ओवरफ्लो, मस्ती कभी न हो लो। नवरात्रि की बधाई!
  • मां का हाथ सिर पर हो, तो डरने की क्या बात है। जय माता दी!
  • नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मां आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। शुभ नवरात्रि 2026!

Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: शायरी और कविता के रूप में शुभकामनाएं

  • लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार। चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
  • पग-पग में फूल खिले, खुशी आप सबको इतनी मिले, कभी न हो दुखों का सामना।
  • सारा जहां है जिसकी शरण में, नमन है उस मां के चरण में।चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं!
  • चिता छोड़ो, मां का नाम जपते जाओ, हर मुश्किल आसान होगी, बस मुस्कुराते जाओ।
  • चांद की चांदनी, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार। नवरात्रि की मंगलकामनाएं!
  • जो मां के गुण गाएगा, वो जीवन में सब कुछ पाएगा। शुभ नवरात्रि!
  • मां की भक्ति की खुशबू, अपनों का प्यार, सुखी रहे हमेशा आपका परिवार।

हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के शुभ संदेश

  • चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की आपको और आपके परिवार को ढेरों बधाई।
  • नव संवत्सर 2083 और चैत्र नवरात्रि आपके जीवन में नई रोशनी लेकर आए।
  • भारतीय नववर्ष की शुरुआत मां की भक्ति के साथ। जय श्री राम, जय माता दी! शुभ नवरात्रि!
  • नीम की कोमल पत्तियां और मां का आशीर्वाद, नया साल लाए आपके लिए खुशियों की सौगात।
  • इस चैत्र नवरात्रि, अधर्म पर धर्म की जीत हो और आपके जीवन में सुख की रीत हो।

यह भी पढ़ें- “नीम की कड़वाहट और गुड़ की मिठास…” अपनों को भेजें गुड़ी पड़वा की ये 20+ चुनिंदा शुभकामनाएं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।