Maa Chandraghanta Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि तीसरा दिन आज, मां चंद्रघंटा की कृपा पाने के लिए ऐसे करें अराधना

Summary :

Chaitra Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja: आज, 21 मार्च को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा के मां चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है। उनके माथे पर आधे चांद के आकार का एक घंटा होता है, इसलिए उन्हें यह नाम मिला है। मां के दस हाथ हैं, जिनमें अलग-अलग हथियार हैं। माता चंद्रघंटा सिंह पर सवारी करती हैं। माना जाता है कि उनकी सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में शांति और खुशहाली का वास होता है। आइए उनकी पूजा विधि और अन्य खास बातें जानते हैं। Chaitra Navratri Day 3 Maa…

Chaitra Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja: आज, 21 मार्च को चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन देवी दुर्गा के मां चंद्रघंटा रूप की पूजा की जाती है। उनके माथे पर आधे चांद के आकार का एक घंटा होता है, इसलिए उन्हें यह नाम मिला है। मां के दस हाथ हैं, जिनमें अलग-अलग हथियार हैं। माता चंद्रघंटा सिंह पर सवारी करती हैं। माना जाता है कि उनकी सच्चे मन से पूजा करने से जीवन में शांति और खुशहाली का वास होता है। आइए उनकी पूजा विधि और अन्य खास बातें जानते हैं।

Chaitra Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Puja Vidhi: मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja Vidhi
Maa Chandraghanta Puja Vidhi (Social Media)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा घर की सफाई करें और मां चंद्रघंटा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
  • मां की मूर्ति को गंगाजल से साफ करें।
  • फिर धूप, दीपक जलाएं और उन्हें फूल, रोली व चंदन लगाएं।
  • मां को मिठाई का भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें।
  • अंत में मां के पैरों में फूल चढ़ाएं और उनकी आरती करें।

Maa Chandraghanta Mantra: मां चंद्रघंटा का मंत्र

Maa Chandraghanta Mantra
Maa Chandraghanta Mantra (Social Media)
मां की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें-
या देवी सर्वभूतेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Maa Chandraghanta Bhog: आज का भोग

तीसरे दिन मां को दूध या दूध से बनी मिठाइयां (जैसे खीर या पेड़ा) अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।

Navratri Day 3 Colour: आज के लिए शुभ रंग

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन का खास रंग लाल है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।