Maa Kalaratri Puja: नष्ट होंगे सभी भय और संकट! चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन ऐसे करें मां कालरात्रि को प्रसन्न

Summary :

Chaitra Navratri Day 7 Maa Kalaratri Puja: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। यह दिन देवी दुर्गा के सांतवे स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना को समर्पित है। मां दुर्गा का यह रूप सबसे ज्यादा शक्तिशाली और डरावना माना जाता है। उनका रंग एकदम काला है और उनकी तीन बड़ी आंखें हैं। मां कालरात्रि काल (मृत्यु) का अंत करती हैं और अपने भक्तों को हर डर से बचाती हैं। उन्हें ‘शुभंकरी’ भी कहते हैं क्योंकि वे सिर्फ पापियों के लिए कठोर हैं, जबकि अपने भक्तों का हमेशा भला करती हैं। इस दिन विधि-विधान से कालरात्रि मां की  पूजा करने से जीवन…

Chaitra Navratri Day 7 Maa Kalaratri Puja: आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। यह दिन देवी दुर्गा के सांतवे स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना को समर्पित है। मां दुर्गा का यह रूप सबसे ज्यादा शक्तिशाली और डरावना माना जाता है। उनका रंग एकदम काला है और उनकी तीन बड़ी आंखें हैं। मां कालरात्रि काल (मृत्यु) का अंत करती हैं और अपने भक्तों को हर डर से बचाती हैं। उन्हें ‘शुभंकरी’ भी कहते हैं क्योंकि वे सिर्फ पापियों के लिए कठोर हैं, जबकि अपने भक्तों का हमेशा भला करती हैं। इस दिन विधि-विधान से कालरात्रि मां की  पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट भी दूर हो जाते हैं।

Maa Kalaratri Puja Muhurat: पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

Maa Kalaratri Puja Muhurat
Maa Kalaratri Puja Muhurat (Source: Social Media)

सुबह का शुभ समय: सुबह 06:20 से 08:45 तक।

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 से 12:51 तक।

Chaitra Navratri Day 7 Maa Kalaratri Puja:  कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा?

Chaitra Navratri Day 7 Maa Kalaratri Puja
Chaitra Navratri Day 7 Maa Kalaratri Puja (Source: Social Media)
  • मां कालरात्रि की पूजा में साफ़-सफाई और नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन लाल या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना अच्छा होता है।
  • एक साफ लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उसपर मां की प्रतिमा स्थापित करें।
  • प्रतिमा पर गंगाजल या सादा जल छिड़कें।
  • पूजा शुरू करते समय दीपक जलाएं और मां को लाल फूल (खासकर गुड़हल) चढ़ाएं।
  • मां को गुड़ बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • अंत में कपूर जलाकर आरती करें, इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मन को मजबूती मिलती है।

अगर आपको किसी अनजाने डर या बुरे सपनों की समस्या है, तो मां कालरात्रि की पूजा बहुत असरदार होती है। ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए इनकी पूजा सबसे अच्छी है। मां की कृपा से भक्त पर किसी भी तरह के जादू-टोने या बुरी नजर का असर नहीं होता।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।