अष्टमी-नवमी पर कब और कैसे करें हवन? यहां देखें सही समय, विधि और सामग्री

Summary :

Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: हिंदू धर्म में हवन का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि हवन के बिना पूजा पूरी नहीं होती। नवरात्रि में हवन करने से मां अंबे जल्दी खुश होती हैं और आपकी इच्छाएं पूरी करती हैं। ज़्यादातर लोग अष्टमी या नवमी के दिन हवन करते हैं और उसके बाद ही कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानें कि इस बार हवन कब किया जाएगा और हवन के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी। Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: नवरात्रि 2026: हवन की तारीख और शुभ मुहूर्त 26 मार्च 2026: इस दिन सुबह 11:49 के…

Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: हिंदू धर्म में हवन का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि हवन के बिना पूजा पूरी नहीं होती। नवरात्रि में हवन करने से मां अंबे जल्दी खुश होती हैं और आपकी इच्छाएं पूरी करती हैं। ज़्यादातर लोग अष्टमी या नवमी के दिन हवन करते हैं और उसके बाद ही कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानें कि इस बार हवन कब किया जाएगा और हवन के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: नवरात्रि 2026: हवन की तारीख और शुभ मुहूर्त

  • 26 मार्च 2026: इस दिन सुबह 11:49 के बाद हवन किया जा सकता है।
  • 27 मार्च 2026: जो लोग इस दिन नवमी मनाएंगे, उनके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:18 से दोपहर 01:59 तक रहेगा।

Chaitra Navratri Ingredients: हवन के लिए सामग्री लिस्ट

Chaitra Navratri Ingredients
Chaitra Navratri Ingredients (Source: Social Media)
  • हवन कुंड
  • आम की लकड़ी
  • गुग्गल
  • लोबान
  • घी
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • लाल कलावा
  • सुपारी और पान के पत्ते
  • रोली
  • चंदन
  • अक्षत (चावल)
  • नारियल (सूखा)
  • फल
  • मिठाई
  • गंगाजल
  • शहद
  • चरणामृत
  • लाल कपड़ा और फूलों की माला

Havan Pujan Importance: हवन का महत्व

नवरात्रि में हवन करने से पूजा सफल मानी जाती है और घर में सुख-शांति आती है। हवन की अग्नि से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। अष्टमी या नवमी को हवन करते समय भक्त पूजा में जाने अनजाने नें में हुई गलतियों के लिए माफी भी मांगते हैं ताकि माता भूल-चूंक माफ कर दें और अपनी कृपा बनाई रहें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।