पैसों की तंगी होगी दूर! घर आएगा सुख और सौभाग्य, आज के दिन ऐसे करें दशा माता का व्रत

Summary :

Dasha Mata Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म में चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि बहुत खास मानी जाती है। यह दिन दशा माता को समर्पित है। दशा माता को दुखों और दुर्भाग्य को दूर करने वाली देवी माना जाता है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने घर की गरीबी मिटाने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए दशा माता व्रत रखती हैं। इस खास दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ दशा माता की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत और पूजा से घर के सारे बड़े संकट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है। आइए, जानें दशा…

Dasha Mata Vrat 2026 Date: हिंदू धर्म में चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि बहुत खास मानी जाती है। यह दिन दशा माता को समर्पित है। दशा माता को दुखों और दुर्भाग्य को दूर करने वाली देवी माना जाता है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने घर की गरीबी मिटाने और आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए दशा माता व्रत रखती हैं।

इस खास दिन महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ दशा माता की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इस व्रत और पूजा से घर के सारे बड़े संकट दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि आती है। आइए, जानें दशा माता की पूजन की सही विधि और शुभ मुहूर्त।

Dasha Mata Vrat 2026 Date: पूजन का शुभ मुहूर्त

Dasha Mata Vrat 2026 Date
Dasha Mata Vrat 2026 Date (Source: Social Media)

पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने की दशमी तिथि आज 13 मार्च को सुबह 06:28 बजे शुरू हो चुकी है और यह कल 14 मार्च को सुबह 08:10 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के कारण व्रत आज ही रखा जा रहा है। आज पूजा करने का पहला शुभ समय सुबह 06:53 से 11:19 बजे तक है। वहीं, दोपहर में पूजा करने का शुभ समय दोपहर 12:47 से 02:16 बजे तक रहेगा।

Also Read: मार्च 2026 में कब है सोम प्रदोष व्रत? महादेव की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Dasha Mata Vrat Puja Vidhi: ऐसे करें पूजन

Dasha Mata Vrat Puja Vidhi
Dasha Mata Vrat Puja Vidhi (Source: Social Media)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें।
  • कच्चे सूत (धागा) के 10 तार लेकर उन्हें हल्दी से पीला रंगे और उसमें 10 गांठ लगाएं।
  • पीपल के पेड़ के चारों ओर 10 बार सूत लपेटकर परिक्रमा करें।
  • पूजन के बाद 10 गांठ वाला डोरा अपने गले में पहन लें।
  • दशा माता को धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें।
  • दशा माता की व्रत कथा पढ़ें या सुनें फिर आरती करें।
  • अंत में घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी और रोली से निशान लगाएं।

यह भी पढ़ें- मार्च 2026 में कब है सोम प्रदोष व्रत? महादेव की कृपा पाने के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजन

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।