देव दीपावली पर इन सुंदर रंगोली डिज़ाइन से साजएं अपने घर का आंगन

Summary :

Dev Deepawali Rangoli Design: देव दीपावली का सनातन धर्म में खास महत्व है। यह त्योहार दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है, इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। दिवाली जिसे हम देव दीपावली कहते हैं, इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरा काशी दुल्हन की तरह सजा होता है। इस दिन लोग अपने घरों को रंगोली से…

Dev Deepawali Rangoli Design: देव दीपावली का सनातन धर्म में खास महत्व है। यह त्योहार दिवाली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है, इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। वैदिक पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। दिवाली जिसे हम देव दीपावली कहते हैं, इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरा काशी दुल्हन की तरह सजा होता है। इस दिन लोग अपने घरों को रंगोली से सजाते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बेहतरीन रंगोली डिज़ाइन के बारे में, जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। उसी ख़ुशी में देवताओं ने स्वर्ग और पृथ्वी पर दीप जलाकर इस ख़ुशी को धूम-धाम से मनाया था। तब से अभी तक हर साल इसी दिन देव दीपावली मानाने की परम्परा चली आ रही है। देव दीपावली को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जो भी लोग गंगा में स्नान करते हैं, उन्हें जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु वाराणसी के घाटों पर दीप जलाते हैं और भगवान शिव तथा गंगा माता की पूजा करते हैं।

Special Rangoli Designs: कलरफुल रंगोली डिजाइन

1. यह रंगोली डिजाइन ऑरेंज, लाल और पीले फूलों से बनाई गई है, जिसे एक खूबसूरत अकार दिया गया है। इस तरह की रंगोली बनाकर आप अपने घर पर चार चांद ल गा सकते हैं।

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

2. अगर आप पहली बार रंगोली बना रही हैं, तो ये आसान डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसे आप ताजा फूलों और अलग-अलग रंगों से मिलाकर बना सकते हैं, जो आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाएगी।

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

3. अगर आप रंगोली को ज्यादा समय के लिए नहीं बनाना चाहते हैं, तो पाउडर वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसे आप पूजा के बाद आसानी से हटा सकते हैं।

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

4. आसान तरीका अपनाकर आप गुलाबी, सफ़ेद और पीले रंग के इस्तेमाल से एक सुंदर रंगोली बना सकते हैं, जिसमें भगवान के चरण और उनकी तस्वीर बनाकर इसे एक सुंदर रूप दे सकते हैं।

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

5. अगर कोई डिजाइन नहीं समझ आ रही है, तो आप मोर पंख जैसी आकृति बना सकते हैं, जो देखने में बेहद सुंदर और आकर्षक लगती है।

Dev Deepawali Rangoli Design
Dev Deepawali Rangoli Design (Source: social media)

Also Read: देव दीपावली पर क्यों जगमगाती है काशी, जानिए इसके पीछे का महत्व

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।