Ekadashi Calendar 2026: एकादशी हिंदू धर्म का एक बहुत महत्वपूर्ण व्रत है। यह हर चंद्र महीने की 11वीं तिथि (शुक्ल और कृष्ण पक्ष) को आती है। एकादशी का व्रत रखने से मन और आत्मा शुद्ध होती है और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। 2026 में कुल 24 एकादशी होंगी। इसके अलावा अधिक मास में 2 विशेष एकादशी भी पड़ेंगी। यह भक्तों के लिए व्रत और भक्ति का अच्छा अवसर है। यहां देखिए Ekadashi Calendar 2026 की पूरी लिस्ट।
Ekadashi Calendar 2026: एकादशी व्रत का महत्व
एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत और दान करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और खुशियों का आगमन होता है। माना जाता है कि जो जातक सच्चे मन से ekadashi vrat करता है, उसे सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इस व्रत में अन्न और चावल का सेवन नहीं किया जाता है। व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है। व्रत का पारण करने से साधक को व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
Ekadashi List 2026: जानिए महीने के अनुसार एकादशी की तिथियां

जनवरी 2026
शततिला एकादशी – 14 जनवरी
जया एकादशी – 29 जनवरी
फरवरी 2026
विजया एकादशी – 13 फरवरी
आमलकी एकादशी – 27 फरवरी
मार्च 2026
पापमोचनी एकादशी – 15 मार्च
कामदा एकादशी – 29 मार्च
अप्रैल 2026
वरुथिनी एकादशी – 13 अप्रैल
मोहिनी एकादशी – 27 अप्रैल

मई 2026
अपरा एकादशी – 13 मई
पद्मिनी एकादशी – 27 मई (विशेष, अधिक मास)
जून 2026
परम एकादशी – 11 जून (विशेष, अधिक मास)
निर्जला एकादशी – 25 जून
जुलाई 2026
योगिनी एकादशी – 10 जुलाई
देवशयनी एकादशी – 25 जुलाई
अगस्त 2026
कामिका एकादशी – 9 अगस्त
श्रावण पुत्रदा एकादशी – 23 अगस्त
सितंबर 2026
अजा एकादशी – 7 सितंबर
परिवर्तिनी एकादशी – 22 सितंबर

अक्टूबर 2026
इंदिरा एकादशी – 6 अक्टूबर
पापांकुशा एकादशी – 22 अक्टूबर
नवंबर 2026
रमा एकादशी – 5 नवंबर
देवउठनी एकादशी – 20 नवंबर
दिसंबर 2026
उत्पन्ना एकादशी – 4 दिसंबर
मोक्षदा एकादशी – 20 दिसंबर
अधिक मास की विशेष एकादशी
पद्मिनी एकादशी: श्रद्धा से व्रत रखने पर विशेष पुण्य और भगवान की कृपा मिलती है।
परम एकादशी: जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आध्यात्मिक उन्नति होती है।
Also Read: नए साल की शुरुआत में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, करियर और धन में होगा भारी लाभ!























