Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: ‘शेंदूर लाल चढ़ायो…’, गणेश चतुर्थी पर जरूर गाएं ये 4 आरतियां, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Summary :

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: गणेश चतुर्थी के साथ 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। भक्त घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। बप्पा को प्रिय भोग अर्पित करने के बाद आरती की जाती है। मान्यता है कि गणेश जी की आरती से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics: आज यानी 14 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी के साथ 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत भी हो गई है। इस मौके पर भक्त अपने घरों और पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को उनके पसंदीदा भोग अर्पित किए जाते हैं। इसके साथ ही सुबह और शाम उनकी पूजा और आरती की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करना मंगलकारी माना जाता है। इसी वजह से उन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य भी कहा जाता है।

मान्यता है कि गणपति की पूजा के बाद आरती करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है। भक्त श्रद्धा के साथ बप्पा की आरती करते हैं और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर आप भी भगवान गणेश की पूजा के बाद श्रद्धा से उनकी आरती कर सकते हैं। यहां पढ़ें गणेश जी की प्रसिद्ध आरती के बोल।

1-गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश,
जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा॥

एकदंत दयावंत,
चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी॥

2- शेंदूर लाल चढ़ायो

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुख को
दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहर को
हाथ लिए गुडलद्दु सांई सुरवर को
महिमा कहे न जाय लागत हूं पद को
जय देव जय देव

जय जय श्री गणराज विद्या सुखदाता
धन्य तुम्हारो दर्शन मेरा मन रमता
जय देव जय देव

3-घालीन लोटांगण, वंदीन चरण

घालीन लोटांगण, वंदीन चरण,
डोळ्यांनी पाहीन रूप तुझें ॥ प्रे
में आलिंगिन, आनंदे पूजिन,
भावें ओवाळिन म्हणे नामा ॥ १ ॥

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,
त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव ।
त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव,
त्वमेव सर्वं मम देव देव ॥२॥

4-नाना परिमळ दुर्वा शेंदूर शमिपत्रें आरती

नानापरिमळ दुर्वा शेंदूर शमिपत्रें ।
लाडू मोद्क अन्ने परिपूरित पात्रें ।।
ऎसे पूजन केल्या बीजाक्षरमंत्रे ।
अष्टहि सिद्धी नवनिधी देसी क्षणमात्रें

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ती ।
तुझे गुण वर्णाया मज कैची स्फ़ूर्ती ।। धृ. ।।

यह भी पढ़ें: ‘सुखकर्ता दुखहर्ता…गणेश चतुर्थी पर इन 5 भजनों से करें बप्पा का गुणगान, बरसेगी असीम कृपा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।