तुलसी विवाह का हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता होती है। इस विवाह में सभी लोग तुलसी के पौधे के साथ शालिग्राम जो (श्री कृष्ण या विष्णु भगवान) के रूप है। कहा जाता है कि इस कार्तिक मास में सभी शुभ कार्यो व शादी समय की शुरुआत हो जाती है। मुख्य रूप से देवउठनी एकादशी या द्वादशी को इस परंपरा को निभाने का विधान है। इस दिन सभी भक्त अपनी पूरी श्रद्धा से व्रत रखकर शाम को मंगल गीत और पूजा करके तुलसी विवाह की रस्म पूरी करते है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन तुलसी पूजा कैसे की जाती है, इसके साथ ही इसका शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और पूजा क्या है।
जानिए तुलसी विवाह का शुभ समय

तुलसी विवाह करने का शुभ दिन 21 नवंबर 2026 हैं। यह विवाह कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता हैं। इस विवाह का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:01 AM से 05:55 AM बजे तक है, दूसरा अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 AM से दोपहर 12:28 PM बजे तक है , तीसरा गोधूलि मुहूर्त शाम 05:25 PM से शाम 05:52 PM बजे तक है ,चौथा सायाह्न सन्ध्या शाम 05:25 PM से शाम 06:46 PM बजे तक है।
तुलसी विवाह की सामग्री
इस विवाह में सबसे एहम सामग्री खुद तुलसी का पौधा और शालिग्राम हैं। इस विवाह में लाल चुनरी या साड़ी, और भगवान शालिग्राम के लिए पीला वस्त्र व जनेऊ का होना जरूरी होता है साथ ही श्रृंगार में सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी, आलता और बिछिया का भी इस्तेमाल किया जाता हैं। वहीं मंडप में 4 गन्ने ,केले के पत्ते और एक नारियल और मिट्टी का कलश , तांबे का कलश और गंगाजल, और 5 से 7 आम के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इस विवाह के भोग में आंवला, शकरकंद, सिंघाड़ा, मूली, बेर, मौसमी फल, मिठाई, बताशे और पंचामृत के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। वहीं इस विवाह में सफेद और काले तील का पुराने नियम के अनुसार इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे करे तुलसी विवाह

- इस विवाह का सही समय प्रदोष काल को माना जाता हैं।
- सबसे पहले आप आंगन या छत पर एक चौकी सजाए और उसके बाद उस पर आप तुलसी का पौधा विराजमान करे। फिर आप पौधे के पास गन्ने और लाल चुनरी से मंडप को सुन्दर सजाए।
- फिर यह सब करने के बाद में आप तुलसी के पौधे में भगवान शालिग्राम को विराजमान करें और फिर चौकी के पास आप फल, फूल अर्पित करें और पास में घी का दीपक श्रद्धापूर्वक जलाएं।
- इस सब के बाद घर का कोई एक पुरुष भगवान शालिग्राम को हाथ में लेकर तुलसी के पौधे की सात फेरे लें और तुलसी के पौधे और शालिग्राम पर सिंदूर से रंगे हुए चावल चढ़ाए और उसके बाद तुलसी के पौधे और शालिग्राम भगवान की कपूर से आरती करें।
- इतना सब होने के पश्चात आप भगवान को भोग लगाए और भगवान का आशीर्वाद लें।
यह भी पढ़ें : तुलसी विवाह 2026: राक्षस की पत्नी कैसे बन गई भगवान विष्णु की प्रिय? पढ़ें तुलसी विवाह की दिलचस्प पौराणिक कथा


Download Android App
Download iOS App




