Kalkaji Mandir: नवरात्रि में इस मंदिर में दर्शन करने से खुल जाएगा आपका भाग्य, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Kalkaji Mandir

Kalkaji Mandir: कालकाजी मंदिर देवी काली माता को समर्पित है। यह मंदिर दक्षिण दिल्ली में स्थित है, कालकाजी इस इलाके का नाम इसी मंदिर के नाम से जाना जाता है। देवी काली माता के इस रूप के दर्शन के लिए प्रतिदिन न जाने कितने लोग यहां दर्शन करने आते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां का नजारा ही कुछ अलग होता है। इस दौरान इस मंदिर में ऐसी भीड़ होती है कि अगर आप नवरात्रि के दौरान यहां चले गए, तो आपको माता के दर्शन मिलना बहुत ही मुश्किल इस इलाके की मेट्रो और आसपास के सामाजिक बुनियादी ढाँचे से अच्छी कनेक्टिविटी है।

महाभारत काल में पांडव और कौरव इस मंदिर में देवी काली की पूजा करने आए थे। समय के साथ इस मंदिर में कई बदलाव हुए हैं। तो आइए जानते हैं कि नवरात्री या आम दिनों में इस मंदिर के खुलने और बंद होने का समय क्या होता है और आप यहां कैसे जा सकते हैं।

Kalka Mandir का इतिहास

माना जाता है कि Kalkaji Mandir 3000 साल से भी ज्यादा पुराना है और आज भी इस मंदिर उतनी ही भीड़ होती है। महाभारत काल में भगवान कृष्ण के साथ पांडव देवी काली की पूजा करने के लिए इस मंदिर में आए थे। समय के साथ मंदिर में कई तरह के बदलाव हुए। हालांकि कालकाजी मंदिर काफी पुराना है, ऐसा माना जाता है कि इसका सबसे पुराना हिस्सा 1764 ईस्वी के आसपास मराठों द्वारा बनाया गया था।

Kalka Mandir Delhi Timing

Kalkaji Mandir

कालकाजी मंदिर रोजाना सुबह 4:00 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है। जिसमें 11:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक माता को भोग लगाया जाता है और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सफाई के लिए ये मंदिर बंद रहता है। यह मंदिर साल के 365 दिन खुला रहता है और यहां दर्शन करने के लिए किसी भी तरह का पैसा या चार्ज नहीं लगता है। इस मंदिर की आरती का समय सुबह 5:00 बजे

Kalkaji Mandir Near Metro Station

Kalkaji Mandir

कालकाजी मंदिर दिल्ली मेट्रो के कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन पर स्थित है, जो वायलेट लाइन और मैजेंटा लाइन का एक इंटरचेंज स्टेशन है। आप वायलेट लाइन पर राजा नहर सिंह से कश्मीरी गेट की ओर या मैजेंटा लाइन पर बोटैनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम की ओर आ सकते हैं। मंदिर तक पहुँचने के लिए आप स्टेशन से निकलकर पैदल जा सकते हैं, क्योंकि मेट्रो स्टेशन से मंदिर काफी पास में है अगर आप पैदल जाना चाहते हैं, तो भी आसानी से जा सकते हैं।

जब आप Kalkaji Mandir जाएं तो इसके साथ-साथ आप मंदिर के साथ ही लोटस टेंपल या इस्कॉन मंदिर भी घूम सकते हैं, क्योंकि ये दोनों मंदिर कालकाजी से काफी कम समय की दूरी पर है।

Kalka Mata Temple: कालकाजी मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय

Kalkaji Mandir

मंदिर में दर्शन के लिए सबसे अच्छा समय सुबह और शाम की आरती का होता है, क्योंकि इस समय मंदिर में आपको भक्तों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी। आप वर्ष में किसी भी समय Kalkaji Mandir में दर्शन के लिए आ सकते हैं। हालाँकि ज़्यादातर लोग दर्शन करने के लिए यहां नवरात्रि के समय आते हैं। यह मंदिर बहुत पुराना है और कहा जाता है कि जो भी यहां माता से अगर कोई मनोकामना मांगता है, तो उसे माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हर साल नवरात्रि में लोग भारत के कोने-कोने में जाकर देवी माता के दर्शन करते हैं। इस नवरात्री अगर आप भी देवी माता के दर्शन करने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली कालकाजी मंदिर ज़रूर जाएं। यह मंदिर दिल्ली में मौजूद है। इसके साथ नवरात्रि के दौरान लोग पहाड़ों में वास कर रहीं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी लोग जाते हैं।

Also Read: Jhandewalan Mandir Delhi: नवरात्रि में ज़रूर करें दिल्ली के इस दिव्य मंदिर के दर्शन, बरसेगी माता रानी की कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।