कामदा एकादशी के दिन ये 6 काम दिलाते हैं भयंकर दोष, अभी जान लें नियम!

Summary :

Kamada Ekadashi 2026 Mistakes to Avoid: सनातन धर्म में एकादशी व्रत बहुत खास माना जाता है। हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशियों पर व्रत रखने की परंपरा है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और हर एकादशी का अपना खास महत्व होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘कामदा एकादशी’ कहते हैं, जिसका बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस वर्ष कामदा एकादशी का व्रत रविवार, 29 मार्च को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। यह व्रत बड़े से…

Kamada Ekadashi 2026 Mistakes to Avoid: सनातन धर्म में एकादशी व्रत बहुत खास माना जाता है। हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशियों पर व्रत रखने की परंपरा है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और हर एकादशी का अपना खास महत्व होता है। चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘कामदा एकादशी’ कहते हैं, जिसका बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस वर्ष कामदा एकादशी का व्रत रविवार, 29 मार्च को रखा जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में खुशहाली आती है। यह व्रत बड़े से बड़े पापों से भी मुक्ति दिलाता है। लेकिन ध्यान रहे, शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ गलतियां करने से भारी पाप भी लग सकता है, इसलिए नियमों का पालन जरूरी है। आइए जानें कामदा एकादशी के दिन किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Kamada Ekadashi 2026 Mistakes to Avoid: इस दिन क्या न करें?

Kamada Ekadashi 2026 Mistakes to Avoid
Kamada Ekadashi 2026 Mistakes to Avoid (Source: Social Media)
  • कामदा एकादशी के दिन मसूर की दाल, बैंगन, चावल, गाजर, गोभी, पालक और जौ जैसी चीजें खाना वर्जित माना गया है। इसलिए इन चीजों के सेवन से बचें।
  • एकादशी के दिन इस दिन तुलसी के पत्ते बिल्कुल न तोड़ें, क्योंकि तुलसी मां को विष्णु जी की प्रिय माना जाता है। ऐसे में, पूजा के लिए एक दिन पहले ही तोड़ कर रख लें।
  • इस दिन बाल, नाखून या दाढ़ी न कटवाएं। सूर्यास्त के बाद घर या दुकान कहीं भी झाड़ू न लगाएं और बाल धोने से भी बचें।
  • कामदा एकादशी के दिन किसी की बुराई या चुगली न करें, झूठ न बोलें और किसी का अपमान न करें। मन को अच्छी चीजों में लगाएं।
  • व्रत रखने वाले व्यक्ति को दिन में सोना नहीं चाहिए, बल्कि भगवान का भजन-कीर्तन करना चाहिए।
  • एकादशी के दिन लोहे का सामान, काले कपड़े, पुरानी चीजें या तेल का दान करने से बचें।

यह भी पढ़ें- शादी-ब्याह की रुकावटें दूर करती हैं मां कात्यायनी, आज जरूर पढ़ें माता रानी की ये आरती

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।