Bihar के लोगों को सरयू एक्सप्रेस में खिलाया गया जहर, कइयों की स्थिति नाजुक, जानें क्या है पूरा मामला

Summary :

Saryu Express poisoning incident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों—जिनमें एक बुज़ुर्ग पति-पत्नी भी शामिल है. तीनों को चलती ट्रेन में कुछ लोगों ने ज़हर दे दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह घटना सोमवार रात को हुई। जब उनकी हालत काफ़ी ज़्यादा बिगड़ गई, तो ट्रेन को बीच के एक स्टेशन पर रोका गया और तीनों बेहोश यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही, रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मीडिया को इस बारे में जानकारी…

Saryu Express poisoning incident: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों—जिनमें एक बुज़ुर्ग पति-पत्नी भी शामिल है. तीनों को चलती ट्रेन में कुछ लोगों ने ज़हर दे दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। यह घटना सोमवार रात को हुई। जब उनकी हालत काफ़ी ज़्यादा बिगड़ गई, तो ट्रेन को बीच के एक स्टेशन पर रोका गया और तीनों बेहोश यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही, रेलवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।

Saryu Express poisoning incident: क्या है पूरी घटना?

Saryu Express poisoning incident
Saryu Express poisoning incident (Source: Social Media)

RPF सुलतानपुर पोस्ट के प्रभारी राम कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि बेहोश लोगों की पहचान टिकट और आधार कार्ड से हुई. इनमें बिहार के चंपारण स्थित कल्याणपुर के निवासी हृदय नंद चौबे (84), उनकी पत्नी शैला देवी (76) और अनिल चौबे (40) शामिल हैं। तीनों व्यक्तियों को उचित चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया है। बेहोश व्यक्तियों की स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

Saryu Express poisoning incident: एक की हालत नाजुक

Saryu Express poisoning incident (1)
Saryu Express poisoning incident (Source: Social Media)

पुलिस ने बताया कि ये यात्री प्रयागराज से अयोध्या जाने वाली सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे हुए थे, तभी जहरखुरानी गिरोह के कुछ लोगों ने उन्हें जहर खिलाया। रेलवे अधिकारी ने आगे बताया कि जैसे ही ट्रेन सुलतानपुर पहुंची तो यात्रियों ने RPF को इसकी जानकारी दी। इसके बाद तीनों यात्रियों को गाडी से उतारकर पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तीनों का इलाज शुरू किया। अभी एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 2 दिन में ₹10,000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।