Kartik Purnima Deep Daan: कार्तिक पूर्णिमा की रात क्यों किया जाता है दीपदान? जानें इसका रहस्य

Summary :

Kartik Purnima Deep Daan: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा एक पवित्र पर्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने ही पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 05 नवंबर को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, दान-पुण्य और दीपदान करने का भी महत्व है। इस दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन दीपदान करने से साल भर की पूर्णिमाओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं…

Kartik Purnima Deep Daan: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा एक पवित्र पर्व माना जाता है। वैसे तो हर महीने ही पूर्णिमा आती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का खास महत्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 05 नवंबर को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, दान-पुण्य और दीपदान करने का भी महत्व है। इस दिन देव दीपावली और गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है।

मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन दीपदान करने से साल भर की पूर्णिमाओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये प्रज्वलित करने चाहिए, दीपदान का महत्व क्या है और इसके अलावा क्या-क्या चीजें दान करनी चाहिए।

Purnima Deep Daan: कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए?

Kartik Purnima Deep Daan
कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए? (Image- Social Media)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन विषम संख्या जैसे- 5, 7, 11, 21, 51 या 101 दीपक जलाना शुभ होता है। इस दिन 365 बाती वाले दीपक जलाने का भी बहुत महत्व है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे पूरे साल के दीपदान का पुण्य मिलता है।

Significance Of Deep Daan: दीप दान का महत्व क्या है?

Kartik Purnima Deep Daan
दीप दान का महत्व क्या है? (Image- Social Media)

कार्तिक पूर्णिमा की रात दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों जैसे-गंगा, यमुना, नर्मदा आदि में स्नान करके दीपदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दीपदान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, इसके अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

Kartik Purnima Deep Daan: दीपदान कैसे करें?

Kartik Purnima Deep Daan
दीपदान कैसे करें? (Image- Social Media)

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर घर के आस-पास नदी न हो, तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके बाद तुलसी के पौधे के पास, मंदिर और घर के आंगन में दीप जलाकर भगवान का ध्यान करें। इसके अलावा किसी बहती नदी में भी दीपदान करना शुभ होता है। एक दिया जलाकर भगवान शिव और विष्णु जी को समर्पित करें।

Kartik Purnima Par Kya Daan Karna Chahie: कार्तिक पूर्णिमा पर ये चीजें करें दान

Kartik Purnima Deep Daan
कार्तिक पूर्णिमा पर ये चीजें करें दान (Image- Ai Generated)

1. दूध

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध दान करना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

2. अन्न का दान

इस दिन अन्न का दान भी फलदायी माना गया है। मान्यता हैं कि किसी जरूरतमंद को इस दिन अन्न दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं ओट घर में कभी खाने की कमी नहीं होती।

3. वस्त्रों का दान

कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। इस दान से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

4. गुड़ का दान

कार्तिक पूर्णिमा पर गुड़ दान करना भी बहुत लाभकारी है। माना जाता है कि गुड़ दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न? जानें 5 अचूक उपाय

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।