कार्तिक पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न? जानें 5 अचूक उपाय

Summary :

Kartik Purnima Ke Upay: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान और स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है, जब देवता धरती पर आकर काशी के घाटों पर दिवाली मनाते हैं। माना जाता है कि इस तिथि पर किए गए किसी भी कार्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। सिखों के पहले धर्मगुरु गुरुनानक देव जी…

Kartik Purnima Ke Upay: हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान और स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है, जब देवता धरती पर आकर काशी के घाटों पर दिवाली मनाते हैं।

माना जाता है कि इस तिथि पर किए गए किसी भी कार्य का फल कई गुना बढ़ जाता है। सिखों के पहले धर्मगुरु गुरुनानक देव जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने से आर्थिक संकट दूर होता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा कब है, इस दिन क्या विशेष उपाय करें और इसका महत्व क्या है।

Kartik Purnima 2025: कब है कार्तिक पूर्णिमा?

Kartik Purnima Ke Upay
कब है कार्तिक पूर्णिमा? (Image- Social Media)

पंचांग के अनुसार, (Kartik Purnima 2025) कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात 10:36 बजे से होगी और समापन 5 नवंबर को शाम 6:48 बजे होगा। उदय तिथि के हिसाब से कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी।

Kartik Purnima Ke Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Kartik Purnima Ke Upay
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय (Image- Social Media)

1. दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मंदिर या बहती नदी में दीपदान करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

2. पीपल के पेड़ की पूजा

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी पीपल के वृक्ष पर प्रसन्न मुद्रा में वास करती हैं। इस दिन पीपल के वृक्ष पर दूध और शक्कर चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

3. मां लक्ष्मी को खीर का भोग

कार्तिक पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करके, अगले दिन उन्हें धन के स्थान पर रखने से धन की कमी नहीं होती।

4. चंद्रदेव की पूजा

पूर्णिमा तिथि चंद्र देव की पूजा करने के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

5. तुलसी पूजा

कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) पर शाम में तुलसी के पास दिया जलाना फलदायी माना गया है। इससे ने केवल घर में प्रकाश फैलता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति स्थापित होती है।

Kartik Purnima Ka Mahatva: जानें इसका महत्व

Kartik Purnima 2025
जानें कार्तिक पूर्णिमा का महत्व (Image- Social Media)

हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी गंगा में स्नान करने से सारे पाप धूल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह पर्व फसल कटाई से भी जुड़ा हुआ है, यह दिन किसान अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद करने के लिए मनाते हैं। इस दिन किए गए कार्य भक्तों के जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि लाते हैं।

यह भी पढ़ें: November Festivals List 2025: देव दीपावली से गुरु नानक जयंती तक जानें नवंबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।