Winter Diet Tips: सर्दी से बचने के लिए आज से ही खाना शुरू करें ये 4 चीज़ें, सुस्ती और आलस से मिलेगी राहत

Summary :

Winter Diet Tips: ठंड के मौसम में कुछ भी खाने से पहले ये सोचना पड़ता है, कहीं इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान तो नहीं होगा। सर्दी के मौसम में अगर आप भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों को जानना बेहद ज़रूरी है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं, किन चीज़ों का सेवन करके आप सर्दी से बच सकते हैं। सर्दियों की शुरुआत हो गई है इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, खांसी से परेशान रहते हैं। ऐसे…

Winter Diet Tips: ठंड के मौसम में कुछ भी खाने से पहले ये सोचना पड़ता है, कहीं इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान तो नहीं होगा। सर्दी के मौसम में अगर आप भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों को जानना बेहद ज़रूरी है। कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिसका काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे भी शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं, किन चीज़ों का सेवन करके आप सर्दी से बच सकते हैं।

Winter Diet Tips
Winter Diet Tips (Source: social media)

सर्दियों की शुरुआत हो गई है इस मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, खांसी से परेशान रहते हैं। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और सही डाइट को फॉलो करें। जिससे आपको इन बीमारियों से छुटकारा मिल सके, तो आज हम आपको बताएंगे, कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन चीज़ों को खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है।

Healthy Foods for Winter: सर्दी के मौसम में खाएं ये चीजें

1. अदरक

Winter Diet Tips
Winter Diet Tips (Source: social media)

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन सब्जी में डालकर भी कर सकते हैं। इसके आलावा अदरक की चाय या इसे गुड़ के साथ पका कर पी सकते हैं।

2. लहसुन

Winter Diet Tips
Winter Diet Tips (Source: social media)

सर्दी में लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को सर्दी से बचाते हैं। जिससे खांसी-जुकाम की समस्या नहीं होती है। लहसुन का सेवन कच्चा भी किया जा सकता है और इसे सब्जी में डालकर भी खा सकते हैं।

3. हल्दी का दूध

Winter Diet Tips
Winter Diet Tips (Source: social media)

सर्दी के मौसम रोजाना दूध में हल्दी डालकर पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। रोज हल्दी का दूध पीने से खांसी-जुकाम होने की संभावना कम हो जाती है।

4. तुलसी का सेवन

Winter Diet Tips
Winter Diet Tips (Source: social media)

तुलसी को औषधि कहा जाता है। इसे इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी दूर होती है। तुलसी के पत्तों का सेवन सीधा कर सकते हैं, या फिर इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

Winter Diet Tips: इन चीज़ों के सेवन से शरीर होगा स्वस्थ

सर्दी के मौसम में अपने शरीर का ध्यान रखने के लिए ऊपर दी गई सभी बातों का ध्यान रखें। इसके आलावा आप अपनी डाइट में बादाम, हरी सब्जियां, दालें शामिल कर सकते हैं। इन चीज़ों का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।

Also Read: Winter Skincare Tips: सर्दियों में क्यों हो जाती है त्वचा रूखी और बेजान, जानें ठीक करने के 4 आसान टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।