Winter Skincare Tips: सर्दियों में क्यों हो जाती है त्वचा रूखी और बेजान, जानें ठीक करने के 4 आसान टिप्स

Summary :

Winter Skincare Tips: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी। जानिए कुछ ऐसे घरेलु और आसान तरीकों के बारे में जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल अच्छे से रख सकते हैं। Dry Skin Remedies in Winter: त्वचा के लिए घरेलु नुस्खे हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें…

Winter Skincare Tips: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। इस मौसम में हवाएं चेहरे का ग्लो छीन लेती है, जिससे खुजली, जलन और खिंचाव महसूस होती है। ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे आसान तरीके हैं, जिससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार नज़र आएगी। जानिए कुछ ऐसे घरेलु और आसान तरीकों के बारे में जिससे आप अपनी त्वचा का ख्याल अच्छे से रख सकते हैं।

Dry Skin Remedies in Winter: त्वचा के लिए घरेलु नुस्खे

Winter Skincare Tips
Winter Skincare Tips (Source: social media)

हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जिसके इस्तेमाल से त्वचा को बेहतर बनाया जा सकता है। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 घरेलु नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेगी।लोगों की खूबसूरती उनकी त्वचा से दिखाई देती है।

सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप रोजाना अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखते हैं और उस पर किस तरह की चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ज्यादा केमिकल और किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ समय बाद आपकी त्वचा से निखार जाने लगता है और स्किन बेजान होने लगती है।

Home Remedies for Dry: रूखी त्वचा के लिए घरेलु नुस्ख़े

1. गुनगुने पानी का जादू

Winter Skincare Tips
Winter Skincare Tips (Source: social media)

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना किसे नहीं पसंद होता है, लेकिन यह आपकी त्वचा के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। गर्म पानी नैचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। हमेशा गुनगुने पानी से ही नहाएं। नहाने के तुरंत बाद, जब त्वचा हल्की गीली हो, तभी मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन लगा लें। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।

2. मॉइश्चराइजर है जरूरी

Winter Skincare Tips
Winter Skincare Tips (Source: social media)

सर्दियों में आपकी त्वचा को सबसे ज्यादा जरूरत मॉइश्चराइजर की होती है। दिन में कम से कम 2 से 3 बार मॉइश्चराइजर ज़रूरी लगाना चाहिए। ऐसे मॉइश्चराइजर चुनें जिनमें शिया बटर, ग्लिसरीन या हायलुरोनिक एसिड जैसी चीजें हों, क्योंकि इससे त्वचा को अंदर तक पोषक तत्व मिलते हैं। चाहें तो नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले भी त्वचा को मॉइश्चराइज करना न भूलें।

3. एलोवेरा जेल

Winter Skincare Tips
Winter Skincare Tips (Source: social media)

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चिड़चिड़ी त्वचा को आराम देने और उसे तरोताज़ा बनाने में मदद करते हैं। यह सूजन, लालिमा और रूखेपन को कम करता है।

  1. एलोवेरा का कच्चा पत्ता काट लें
  2. जेल को बाहर निकालें
  3. इसे सीधे अपने चेहरे पर फेस मॉइस्चराइजर के रूप में लगाएं
  4. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें या रात भर लगाकर सो जाएं

4. हल्दी और बेसन फेस पैक

Winter Skincare Tips
Winter Skincare Tips (Source: social media)

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक प्राकृतिक सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को चमकदार बनाने और मुहांसों से लड़ने में मदद करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इसे बनाने के लिए ये आसान तरीका ज़रूर अपनाएं।

  1. 2 बड़े चम्मच बेसन
  2. ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  3. 2-3 बड़े चम्मच दूध या गुलाब जल मिलकर पेस्ट बनाएं

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Jaggery Health Benefits: सर्दियों में गुड़ खाने से नहीं होगी ये समस्याएं, जानें इससे 5 ज़बरदस्त फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।