November Festivals List 2025: देव दीपावली से गुरु नानक जयंती तक जानें नवंबर में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार

Summary :

November Festivals List 2025: इस साल दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व जैसे प्रमुख त्योहार अक्टूबर महीने में बीत चुके हैं। ऐसे में आप भी यही सोच रहे होंगे कि इस बार नवंबर के महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ से हो रही है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। November Vrat Tyohar 2025: धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टि से भी नवंबर का महीना बहुत खास माना गया है। इस माह में चातुर्मास समाप्त…

November Festivals List 2025: इस साल दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व जैसे प्रमुख त्योहार अक्टूबर महीने में बीत चुके हैं। ऐसे में आप भी यही सोच रहे होंगे कि इस बार नवंबर के महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ से हो रही है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है।

November Vrat Tyohar 2025: धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है नवंबर का महीना

November Festivals List 2025
November Festivals List 2025 (Image: AI Generated)
धार्मिक दृष्टि से भी नवंबर का महीना बहुत खास माना गया है। इस माह में चातुर्मास समाप्त होगा और देवउठनी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे। आइये जानते हैं कि नवंबर महीने में और कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।

November Festivals List 2025: नवंबर 2025 के प्रमुख व्रत और त्योहार

तारीख वार पर्व / व्रत / त्यौहार
1 नवंबर 2025 शनिवार कंस वध, भीष्म पञ्चक प्रारम्भ, देवुत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी, चातुर्मास समाप्त
2 नवंबर 2025 रविवार तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी
3 नवंबर 2025 सोमवार योगेश्वर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर 2025 मंगलवार बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर 2025 बुधवार देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा
6 नवंबर 2025 गुरुवार मार्गशीर्ष मास आरंभ
8 नवंबर 2025 शनिवार गणाधिप संकष्टी
11 नवंबर 2025 मंगलवार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
12 नवंबर 2025 बुधवार कालभैरव जयंती, कालाष्टमी
15 नवंबर 2025 शनिवार उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर 2025 रविवार वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2025 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर 2025 मंगलवार मासिक शिवरात्रि
19 नवंबर 2025 बुधवार दर्श अमावस्या, मार्गशीर्ष अमावस्या
22 नवंबर 2025 शनिवार चंद्र दर्शन
24 नवंबर 2025 सोमवार विनायक चतुर्थी
25 नवंबर 2025 मंगलवार विवाह पंचमी
26 नवंबर 2025 बुधवार स्कंद षष्ठी
28 नवंबर 2025 शुक्रवार मासिक दुर्गाष्टमी

Important Days in November 2025: नवंबर 2025 ग्रह गोचर

November Festivals List 2025
November Festivals List 2025 (Image: AI Generated)
  • रविवार, 2 नवंबर 2025- शुक्र करेंगे तुला राशि में प्रवेश
  • रविवार, 16 नवंबर 2025- सूर्य करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश
  • बुधवार, 26 नवंबर 2025- शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

यह भी पढ़ें- November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी से लेकर विवाह पंचमी तक, जानें नवंबर महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।