November Vrat Tyohar 2025: देवउठनी से लेकर विवाह पंचमी तक, जानें नवंबर महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Summary :

November Vrat Tyohar 2025: साल 2025 में सभी प्रमुख त्योहार जैसे- दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व अक्टूबर महीने में ही बीत गए हैं। ऐसे में कुछ लोग सोच रहे होंगे कि नवंबर के महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ से हो रही है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। इस महीने में चातुर्मास समाप्त होगा और देवउठनी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख त्योहार और व्रत पड़ेंगे। यह महीना धार्मिक दृष्टि…

November Vrat Tyohar 2025: साल 2025 में सभी प्रमुख त्योहार जैसे- दिवाली, भैया दूज और छठ पर्व अक्टूबर महीने में ही बीत गए हैं। ऐसे में कुछ लोग सोच रहे होंगे कि नवंबर के महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि नवंबर महीने की शुरुआत बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ‘देवउठनी एकादशी’ से हो रही है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है। इस महीने में चातुर्मास समाप्त होगा और देवउठनी, तुलसी विवाह, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई प्रमुख त्योहार और व्रत पड़ेंगे।

यह महीना धार्मिक दृष्टि से भी बहुत खास माना गया है। नवंबर महीने के शुरुआती दिन में ही चातुर्मास का समापन होगा और भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागृत होकर सृष्टि का कार्यभार संभालेंगे। आइये जानते हैं कि नवंबर महीने में और कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ने वाले हैं।

November Vrat Tyohaar List 2025: नवंबर के व्रत और त्योहारों की लिस्ट

November Vrat Tyohar 2025
नवंबर के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (Image- Ai Generated)
तारीख व्रत / त्योहार
1 नवंबर देवउठनी एकादशी
2 नवंबर तुलसी विवाह
3 नवंबर सोम प्रदोष व्रत
4 नवंबर मणिकर्णिका स्नान
5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, गुरु नानक जयंती
6 नवंबर मार्गशीर्ष मास शुरू
7 नवंबर रोहिणी व्रत
8 नवंबर संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
12 नवंबर कालभैरव जयंती
15 नवंबर उत्पन्ना एकादशी
16 नवंबर वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर सोम प्रदोष व्रत
18 नवंबर मासिक शिवरात्रि
20 नवंबर मार्गशीर्ष अमावस्या
21 नवंबर चंद्र दर्शन
25 नवंबर विवाह पंचमी
28 नवंबर दुर्गाष्टमी व्रत

Chaturmas End Date: चातुर्मास कब समाप्त होगा?

November Vrat Tyohar 2025
चातुर्मास कब समाप्त होगा? (Image- Ai Generated)

हर साल देवउठनी एकादशी के दिन चतुर्मास का समापन होता है और शुभ कार्यों का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाता है। देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। इस साल चातुर्मास 1 नवंबर 2025 को समाप्त होगा, जब देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। चतुर्मास समाप्त होते ही तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है।

November Tyohar 2025: नवंबर के प्रमुख त्योहार

November Vrat Tyohar 2025
नवंबर के प्रमुख त्योहार (Image- Ai Generated)

देवउठनी एकादशी

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। यह तिथि 1 नवंबर, शनिवार को प्रात:काल 09:11 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 02 नवंबर, रविवार को प्रात:काल 07:31 बजे तक रहेगी। इसी के साथ विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

तुलसी विवाह

तुलसी विवाह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को पड़ता है, इस साल यह पर्व 2 नवंबर को मनाया जाएगा। जो लोग भी तुलसी विवाह करना चाहते हैं, वो इस तिथि पर सकते हैं।

देव दीपावली

हिन्दू धर्म में देव दीपावली का बहुत महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, जो दीपावली के ठीक 15 दिन बाद पड़ती है। इस साल देव दिवाली 5 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन सभी देवता अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए धरती पर अवतरित होते हैं।

विवाह पंचमी

विवाह पंचमी भगवान राम और माता सीता के पवित्र मिलन से जुड़ा हुआ है। इसे मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस पवन दिन पर माता सीता और भगवान राम की पूजा के साथ रामचरितमानस का पाठ कारण अभी शुभ होता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Vivah 2025: कन्यादान का महापुण्य दिलाता है ‘तुलसी विवाह’, जानें 2025 में तिथि, कथा और विधि-विधान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।