President Murmu AI video: पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा की खुली पोल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का AI-जनरेटेड वीडियो हुआ शेयर, PIB फैक्ट चेक का बड़ा खुलासा

Summary :

President Murmu AI video: PIB फैक्ट चेक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक AI -जनरेटेड वीडियो का फैक्ट चेक करते हुए पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा की पोल खोल दी है। बता दें कि कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू का प्रयोग कर रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक AI-जनरेटेड वीडियो को झूठे दावों के साथ प्रसारित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे…

President Murmu AI video: PIB फैक्ट चेक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक AI -जनरेटेड वीडियो का फैक्ट चेक करते हुए पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा की पोल खोल दी है। बता दें कि कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू का प्रयोग कर रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक AI-जनरेटेड वीडियो को झूठे दावों के साथ प्रसारित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल के प्रचार को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

President Murmu AI Video

President Murmu AI video
President Murmu AI video (source: social media)

एआई जनरेटेड वीडियो में राष्ट्रपति मुर्मू की नकल करते हुए एक आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें झूठा दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार उन्हें राफेल से संबंधित प्रचार में हिस्सा लेने के लिए ‘ब्लैकमेल’ कर रही है। इस फर्जी वायरल क्लिप में कहा गया है कि मैं देश के नागरिकों से अनुरोध करना चाहती हूं कि मोदी सरकार ने मुझे ब्लैकमेल किया और राफेल में बैठने का आदेश दिया। अगर मुझे कुछ हुआ, तो पीएम मोदी इसके जिम्मेदार होंगे।

PIB Fact Check

PIB Fact Check
PIB Fact Check (source: social media)

पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे चेतावनी दी कि यह वीडियो एआई द्वारा तैयार किया गया है और जनता को गुमराह करने के इरादे से शेयर किया गया है। फैक्ट-चेकिंग इकाई ने प्रामाणिक, बिना AI द्वारा एडिटेड वीडियो का एक लिंक भी शेयर किया और यूजर्स से आग्रह किया कि वे ऐसी गलत सूचनाओं की तुरंत आधिकारिक चैनलों के जरिए रिपोर्ट करें।

AI-Generated Video Controversy

PIB द्वारा एआई द्वारा तैयार की गई गलत सूचनाओं को चिह्नित करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले यूजर्स को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक और एआई वाले वीडियो के बारे में भी चेतावनी दी, जिसमें 24 घंटे में 60,000 रुपए और 10 लाख रुपए प्रति माह रिटर्न का वादा करते हुए एक ‘निवेश कार्यक्रम’ का झूठा प्रचार किया गया था।

Pakistani Accounts Fake Video

एजेंसी ने नागरिकों से ऐसे जल्दी अमीर बनने के जाल से सावधान रहने का आग्रह किया और उन्हें वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी भी दावे की पुष्टि करने की सलाह दी। पीआईबी ने चेतावनी दी कि ऐसे जल्दी अमीर बनने के जाल में न फंसें! सतर्क रहें। सूचित रहें। शेयर करने से पहले सत्यापित करें।

ALSO READ: Cyclone Montha Live Updates: चक्रवाती तूफान ने मचाई आंध्रप्रदेश में तबाही, अगले 24 घंटे तक IMD का अलर्ट, जानें कैसै उठता है चक्रवात

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।