Glowing Skin Home Remedies: ग्लोइंग स्किन के लिए आज ही अपनाएं ये 5 घरेलु नुस्खे, चांद की तरह चमकेगी त्वचा

Summary :

Glowing Skin Home Remedies: आजकल अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी त्वचा ग्लोइंग और साफ़ नज़र आए। लेकिन मार्केट के कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक पैसा केमिकल जैसे क्रीम या फेस पैक पर बर्बाद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय भी हैं, जिसे करके आप अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में, जिससे…

Glowing Skin Home Remedies: आजकल अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उनकी त्वचा ग्लोइंग और साफ़ नज़र आए। लेकिन मार्केट के कुछ प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं। लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अपना अधिक से अधिक पैसा केमिकल जैसे क्रीम या फेस पैक पर बर्बाद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय भी हैं, जिसे करके आप अपनी त्वचा पर निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे के बारे में, जिससे आप अपनी त्वचा को बेहतरीन, स्वस्थ और ताजा बना सकते हैं।

How to Get Clear Skin Naturally at Home: ग्लोइंग स्किन के घरेलु नुस्खे

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

हर घर की रसोई में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। कुछ चीज़ें ऐसी होती है, जिसके इस्तेमाल से त्वचा को बेहतर बनाया जा सकता है। आज हम चमकती त्वचा के लिए 5 घरेलु नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जो बिना किसी केमिकल के आपकी त्वचा पर निखार का काम करेगी।

लोगों की खूबसूरती उनकी त्वचा से दिखाई देती है। सबसे ज्यादा मायने ये रखता है कि आप रोजाना अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखते हैं और उस पर किस तरह की चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप ज्यादा केमिकल और किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ समय बाद आपकी त्वचा से निखार जाने लगता है और स्किन बेजान होने लगती है।

Skin Care Home Remedies: त्वचा के लिए घरेलु नुस्खे

1. हल्दी और बेसन फेस पैक

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक प्राकृतिक सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को चमकदार बनाने और मुहांसों से लड़ने में मदद करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इसे बनाने के लिए ये आसान तरीका ज़रूर अपनाएं।

  1. 2 बड़े चम्मच बेसन
  2. ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  3. 2-3 बड़े चम्मच दूध या गुलाब जल मिलकर पेस्ट बनाएं

इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं, फिर हल्के हाथों से गुनगुने पानी से धो लें। इसे सप्ताह में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

2. एलोवेरा जेल

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चिड़चिड़ी त्वचा को आराम देने और उसे तरोताज़ा बनाने में मदद करते हैं। यह सूजन, लालिमा और रूखेपन को कम करता है।

  1. एलोवेरा का कच्चा पत्ता काट लें
  2. जेल को बाहर निकालें
  3. इसे सीधे अपने चेहरे पर फेस मॉइस्चराइजर के रूप में लगाएं
  4. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें या रात भर लगाकर सो जाएं

इसका उपयोग आप हर दिन कर सकते हैं।

Home Remedies for Face Glow: घरेलु नुस्खे के फायदे

3. शहद और ओटमील स्क्रब

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

शहद सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी मॉइस्चराइज़र है, जो नमी के साथ त्वचा को एक चमकदार बनाए रखता है।

  1. 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद
  2. 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ दलिया
  3. 1-2 चम्मच पानी या दूध मिलाकर नरम पेस्ट तैयार करें

अच्छी तरह मिलाकर नम त्वचा पर लगाएँ और 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें 5 मिनट लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. इसे आप सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं

4. खीरा और पुदीना पैक

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

खीरा विटामिन सी और पानी से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है। पुदीने में मेन्थॉल और प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट होते हैं, जिससे त्वचा पर ताजगी बनी रहती है।

  1. आधा खीरा और मुट्ठी भर पुदीने की पत्तियों को एक साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
  2. अपने चेहरे पर लगायें.
  3. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें

गर्मी के मौसम में सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. पपीता और शहद का मास्क

Glowing Skin Home Remedies
Glowing Skin Home Remedies (Source: social media)

पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो मृत त्वचा कोशिकाओं को मुलायम बनाता है और त्वचा की रंगत निखारता है। शहद के साथ मिलकर यह आपको मुलायम, चमकदार और निखरी त्वचा प्रदान करता है।

  1. ¼ कप पका हुआ पपीता मैश करें
  2. 1 छोटा चम्मच शहद डालें
  3. चेहरे पर अच्छी तरह से उपयोग करें
  4. 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें

इसे सप्ताह में के बार लगा सकते हैं।

Also Read: Baby Feeding Mistakes: Gen Z Moms की ये 6 गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चों की सेहत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।