Baby Feeding Mistakes: छोटे बच्चों को संभालना किसी भी माता-पिता के लिए आसान नहीं होता। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास का ध्यान देना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है। खासतौर पर जब आपके बच्चे खाने में नखरे दिखाने लगें। ऐसे में उन्हें सही पोषण युक्त भोजन कराना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे खाना खाने से बचते हैं, सिर्फ दूध पीना पसंद करते हैं या बाहर की अस्वस्थ चीज़ें खाना चाहते हैं। जबकि कुछ बच्चे बिना परेशानी घर का बना खाना खा लेते हैं। कई बार माता-पिता से भी कुछआम गलतियां हो जाती हैं जिससे बच्चों की खाने की…
Baby Feeding Mistakes (Photo: AI Generated)
Baby Feeding Mistakes: छोटे बच्चों को संभालना किसी भी माता-पिता के लिए आसान नहीं होता। बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास का ध्यान देना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है। खासतौर पर जब आपके बच्चे खाने में नखरे दिखाने लगें। ऐसे में उन्हें सही पोषण युक्त भोजन कराना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बच्चे खाना खाने से बचते हैं, सिर्फ दूध पीना पसंद करते हैं या बाहर की अस्वस्थ चीज़ें खाना चाहते हैं। जबकि कुछ बच्चे बिना परेशानी घर का बना खाना खा लेते हैं। कई बार माता-पिता से भी कुछआम गलतियां हो जाती हैं जिससे बच्चों की खाने की आदत बिगड़ सकती है।
ऐसे में बच्चों को खाना खिलाते समय Baby Feeding Mistakes को करने से बचना चाहिए। आइए जानें की वो कौन सी बातें हैं जिनका आपको ख्याल रखना चाहिए।
Baby Feeding Mistakes: बच्चों की आदत बिगाड़ सकती हैं आपकी ये 6 गलतियां
1. बच्चे को जबरन खाना खिलाना
Common Baby Feeding Mistakes (Photo: AI Generated)
बच्चे हर दिन एक जैसी मात्रा या प्रकार का खाना नहीं खाते। कभी वे ज्यादा खाते हैं, कभी बहुत कम, कभी सिर्फ फल पसंद करते हैं, तो कभी सामान्य भोजन। कई बार वे केवल दूध ही पीते हैं और ठोस आहार नहीं लेते। इसलिए उनके खाने की आदतों में स्थिरता लाना आसान नहीं होता। उन्हें जबरन खिलाने से वे खाने से और अधिक दूर हो सकते हैं।
2. बच्चे को बोरिंग खाना खिलाना
बच्चे को अलग-अलग टेक्सचर और स्वाद वाले भोजन का अनुभव कराना ज़रूरी है ताकि वे हर तरह का खाना स्वीकार करना सीखें। अगर माता-पिता हमेशा एक ही तरह का खाना जैसे प्यूरी, दलिया, चीला या पैनकेक ही देते हैं, तो बच्चा नए खाद्य पदार्थों को खाने से मना करने लग सकता है। विविधता उनके खान-पान की आदतों के लिए जरूरी है।
3. प्रोसेस्ड फूड खिलाना
Baby Feeding Mistakes (Photo: AI Generated)
कई पेरेंट्स बच्चों को खुश करने के लिए मैगी, पास्ता या चाउमीन जैसे फास्ट फूड देते हैं ताकि वे आसानी से खा लें। लेकिन ऐसे प्रोसेस्ड फूड्स बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए उन्हें सीमित रखें और घर पर बने पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें।
4. बार-बार स्नैक्स खिलाना
जब बच्चे खाना खाने से मना करते हैं, तो कई बार माता-पिता उन्हें चिप्स, बिस्किट या अन्य स्नैक्स दे देते हैं। ऐसा करने से बच्चे की खाने की आदत बिगड़ जाती है और वह पोषक भोजन की बजाय सिर्फ स्नैक्स को प्राथमिकता देने लगता है। इसलिए इस आदत से बचें।
5. ज़्यादा दूध पिलाना
Right Way of Baby Feeding (Photo: AI Generated)
बच्चों को बहुत ज्यादा दूध न दें। चाहे वह गाय का दूध हो, फॉर्मूला मिल्क या ब्रेस्टमिल्क—जरुरत से ज्यादा मात्रा में दूध देने से उनकी भूख कम हो सकती है। दूध और भोजन के बीच उचित अंतर रखें। दिन में लगभग 200 से 300 मिलीलीटर दूध पर्याप्त होता है।
How to Reduce Screen Time for Kids: आज की दुनिया में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। बच्चों के पढ़ाई, खेल या मनोरंजन—हर एक चीज अब स्क्रीन पर निर्भर है। लेकिन जब यह आदत ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाती है, तो आपके बच्चों की आंखों और नींद को नुकसान पहुंचा सकती है। आगे पढ़ें…
Khushi Srivastava
खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।