बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए माता-पिता को जरुर पता होने चाहिए ये 6 Golden Rules

Summary :

How to Reduce Screen Time for Kids: आज की दुनिया में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। बच्चों के पढ़ाई, खेल या मनोरंजन—हर एक चीज अब स्क्रीन पर निर्भर है। लेकिन जब यह आदत ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाती है, तो आपके बच्चों की आंखों और नींद को नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए माता-पिता को समझदारी से बच्चों का Screen Time Reduce करने के लिए कदम उठाने चाहिए। ऐसे में आप कुछ तरीके आजमा सकते हैं। Screen Time Rules for…

How to Reduce Screen Time for Kids: आज की दुनिया में मोबाइल, टीवी और टैबलेट बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। बच्चों के पढ़ाई, खेल या मनोरंजन—हर एक चीज अब स्क्रीन पर निर्भर है। लेकिन जब यह आदत ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ जाती है, तो आपके बच्चों की आंखों और नींद को नुकसान पहुंचा सकती है।
साथ ही उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए माता-पिता को समझदारी से बच्चों का Screen Time Reduce करने के लिए कदम उठाने चाहिए। ऐसे में आप कुछ तरीके आजमा सकते हैं।

Screen Time Rules for Kids: इन 6 Strategies से कम करें बच्चों का स्क्रीन टाइम

How to Reduce Screen Time for Kids
Baccho ka Screen Time Kaise Kam Kare (Photo: AI Generated)

1. घर में रखें टेक फ्री माहौल

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। अगर आप खुद हर समय मोबाइल या टीवी में व्यस्त रहेंगे, तो उनसे अलग व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती। घर में एक टेक-फ्री माहौल बनाएं खासकर जब बच्चे आपके साथ हों, तब फोन या टीवी का इस्तेमाल कम से कम करें। जैसे, डाइनिंग टेबल, फैमिली टाइम या पूजा का समय।

2. स्क्रीन टाइम के लिए तय करें सीमाएं

बच्चों के लिए रोजाना स्क्रीन देखने का एक निश्चित समय निर्धारित करें, जैसे स्कूल के बाद 30 मिनट या रात के खाने के बाद 1 घंटा। इन नियमों को सख्ती से लागू करें। यदि वे नियम तोड़ें, तो हल्की चेतावनी या परिणाम तय करें ताकि वे अनुशासन में रहें।

3. बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें

खेलकूद न केवल बच्चों की शारीरिक फिटनेस बल्कि मानसिक विकास के लिए भी ज़रूरी है। उन्हें बाहर खेलने के लिए उत्साहित करें—जैसे पार्क में दौड़ना, साइकिल चलाना या बैडमिंटन खेलना। इससे वे एक्टिव रहेंगे और स्क्रीन पर समय बिताने की आदत धीरे-धीरे घटेगी।

4. रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करें

How to Reduce Screen Time for Kids
How to Reduce Screen Time for Kids (Photo: AI Generated)
बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए उन्हें रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखने का प्रयास करें। ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस, संगीत, कहानी लेखन या पज़ल हल करने जैसी गतिविधियां उनके समय का सकारात्मक उपयोग करेंगी।

5. बेडरूम से स्क्रीन हटाएं

सोने के कमरे में टीवी या मोबाइल रखने की आदत से बचें। यह न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों की नींद पर भी असर डालता है। अगर मोबाइल या टैबलेट कमरे में नहीं होंगे, तो बच्चे देर रात तक स्क्रीन देखने से बचेंगे।

6. बच्चों के साथ समय बिताएं

How to Reduce Screen Time for Kids
How to Reduce Screen Time for Kids (Photo: AI Generated)
परिवार के साथ समय बिताना बच्चों के भावनात्मक विकास के लिए बेहद ज़रूरी है। शाम को उनके साथ खेलें, कहानियां सुनें या टहलने जाएं। जब बच्चों को यह एहसास होता है कि माता-पिता उनके साथ रहना पसंद करते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से स्क्रीन से दूरी बनाते हैं।
Winter Dry Skin Tips: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। दरअसल सर्दियों में स्किन की नमी भी छिन जाती है, यही वजह है कि स्किन में ड्राइनेस हो जाती है। आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।