सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Summary :

Winter Dry Skin Tips: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। दरअसल सर्दियों में स्किन की नमी भी छिन जाती है, यही वजह है कि स्किन में ड्राइनेस हो जाती है। ऐसे में विंटर्स के समय स्किन का खास ख्याल रखना जरुरी हो जाता है। यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं (Sardiyon me Skin Care Tips) जो आपके काम आ सकते हैं। Winter Skin Care Routine in Hindi: सर्दियों…

Winter Dry Skin Tips: सर्दियों का मौसम वैसे तो सबका मनपसंद होता है लेकिन इस मौसम में लोगों को स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने लगती हैं। ठंड की वजह से त्वचा रुखी और बेजान सी दिखने लगती है। दरअसल सर्दियों में स्किन की नमी भी छिन जाती है, यही वजह है कि स्किन में ड्राइनेस हो जाती है।
ऐसे में विंटर्स के समय स्किन का खास ख्याल रखना जरुरी हो जाता है। यहां पर कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं (Sardiyon me Skin Care Tips) जो आपके काम आ सकते हैं।

Winter Skin Care Routine in Hindi: सर्दियों में ऐसे रखें स्किन हाइड्रेटेड

Winter Dry Skin Tips
Winter Dry Skin Tips (Photo: Freepik)
  • सर्दियों में रिच मॉश्चराइजर और हाइल्यूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करें। इससे स्किन हाइड्रे़टेड रहेगी और ड्राइनेस कम होगी।
  • नहाते समय माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। हार्ष केमिकल वाले क्लींजर त्वचा को ज्यादा ड्राई बना सकते हैं।
  • सर्दियों में ज्यादा देर तक गर्म पानी में नहाने से बचें। गर्म पानी से स्किन की नमी खत्म हो जाती है।
  • इसके अलावा सर्दियों में खूब सारा पानी पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे और स्किन में नमी बरकरार रहे।

Winter Dry Skin Tips: नेचुरल तरीके से करें ड्राई स्किन का इलाज

Winter Dry Skin Tips
Winter Dry Skin Tips (Photo: Freepik)
आप चाहें तो नेचुरल तरीके से भी ड्राई स्किन का इलाज कर सकते हैं। यहां पर चार तरीके बताए गए हैं (Dry Skin ke Gharelu Nuskhe) जो असरदार साबित हो सकते हैं।

1. चेहरे पर घी लगाएं

घी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह चेहरे को अंदर से हील करने में मदद करता है, साथ ही उसे लंबे समय तक मॉइस्चराइज रखता है। अगर आपकी स्किन सर्दियों में ज्यादा ड्राई हो जाती है तो आप रात में सोने से पहले चेहरे पर घी से मसाज कर सकते हैं।

2. नारियल तेल से करें मसाज

नारियल तेल हेल्दी फैट के साथ-साथ मॉइस्चराइजिंग गुण से भी भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में काफी कारगर होते हैं। सर्दियों में नारियल का तेल लगाकर आप अपनी स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बना सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा जेल ड्राई स्किन की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह चेहरे पर नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। फेस वॉश करने के बाद आप एलोवेरा जेल से मसाज कर सकते हैं।

4. बादाम का तेल होगा असरदार

सर्दियों के मौसम स्किन के लिए बादाम का तेल एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। यह त्वचा को मुलायम बनाने और दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई और फैटी एसिड त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। आप रात में सोने से पहले इससे अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
‘एसिडिटी’ होने पर पेट में जलन, सीने में दर्द और कभी-कभी गले में खट्टी डकार आने लगती है, जो दिनभर हमारे काम करने की क्षमता पर भी असर डालती है। ज्यादातर लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, आगे पढ़ें…

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।