Gas Acidity Home Remedies: एसिडिटी से हैं परेशान, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं आराम

Summary :

Gas Acidity Home Remedies: आज की व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर अपने खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगी हैं। इनमें से एक बेहद आम, लेकिन परेशान करने वाली समस्या है ‘एसिडिटी’। ‘एसिडिटी’ होने पर पेट में जलन, सीने में दर्द और कभी-कभी गले में खट्टी डकार आने लगती है, जो दिनभर हमारे काम करने की क्षमता पर भी असर डालती है। ज्यादातर लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे एसिडिटी से तुरंत आराम पाया जा सकता है। Gas Acidity…

Gas Acidity Home Remedies: आज की व्यस्त जिंदगी में हम अक्सर अपने खान-पान और रहन-सहन का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसके चलते हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगी हैं। इनमें से एक बेहद आम, लेकिन परेशान करने वाली समस्या है ‘एसिडिटी’।

‘एसिडिटी’ होने पर पेट में जलन, सीने में दर्द और कभी-कभी गले में खट्टी डकार आने लगती है, जो दिनभर हमारे काम करने की क्षमता पर भी असर डालती है। ज्यादातर लोग तुरंत दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके प्राकृतिक तरीके भी हैं, जिनसे एसिडिटी से तुरंत आराम पाया जा सकता है।

Gas Acidity Home Remedies: एसिडिटी से राहत दिलाएंगी ये 5 चीजें

1.  ठंडा दूध (Quick Relief from Acidity)

Gas Acidity Home Remedies
Milk (Credit: Freepik)

आयुर्वेद के मुताबिक, जब पेट में एसिड बढ़ जाता है तो ठंडा दूध पीना एक कारगर उपाय होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम पेट के अम्ल को कम करता है और जलन को शांत करता है।

2. केला

Gas Acidity Home Remedies
Banana (AI Generated)

इसके साथ ही केला भी एसिडिटी में राहत देने वाला फल है क्योंकि इसमें प्राकृतिक तत्व होते हैं जो अम्लता से जुड़ी पेट की समस्याओं को कम करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। केला खाने से पेट को तुरंत आराम मिलता है और जलन का अहसास कम हो जाता है।

3. जीरा और अजवाइन

Gas Acidity Home Remedies
Gas Acidity Home Remedies (AI Generated)

आयुर्वेद ने एसिडिटी से राहत में जीरा और अजवाइन का भी बड़ा योगदान माना है। जीरा और अजवाइन दोनों ही भारतीय घरों में पाचन सुधारने के लिए लंबे समय से उपयोग में आते रहे हैं। जीरे को पानी में उबालकर पीने से पेट में बनने वाली गैस और एसिडिटी कम होती है, जिससे पेट हल्का महसूस होता है। अजवाइन को पानी में उबालकर या हल्का काला नमक डालकर खाने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की मांसपेशियां आराम पाती हैं। ये दोनों उपाय न केवल पेट की जलन को कम करते हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करते हैं, जिससे भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम होती है।

4. नारियल पानी (Natural Remedies for Acidity)

Gas Acidity Home Remedies
Coconut Water (Credit: Freepik)

नारियल पानी भी एक शानदार प्राकृतिक इलाज है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के पीएच स्तर को संतुलित रखते हैं, जिससे पेट में अम्लता कम होती है और जलन में राहत मिलती है।

5. सौंफ

Gas Acidity Home Remedies
Gas Acidity Home Remedies (Credit: Freepik)

खाने के बाद सौंफ चबाना भी एक पुराना और असरदार तरीका है जो पेट की गैस को कम करता है और पाचन को सुधारता है। सौंफ के इस्तेमाल से भोजन जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या कम हो जाती है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Yoga for Belly Fat: लटकते पेट को कहें अलविदा, इन 3 कारगर योगासनों से घर बैठे पाएं फ्लैट टमी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।