बिहार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी AAP, 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Summary :

AAP Bihar Election Candidate List: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 2025 के चुनाव में कई दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। AAP Bihar Election Candidate List: 11 सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी AAP की ओर से जारी की गई इस पहली सूची में 11 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम सामने आए…

AAP Bihar Election Candidate List: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 2025 के चुनाव में कई दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

AAP Bihar Election Candidate List: 11 सीटों पर घोषित हुए प्रत्याशी

AAP की ओर से जारी की गई इस पहली सूची में 11 विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इन नामों में दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। यह लिस्ट राज्य के अलग-अलग जिलों की प्रमुख सीटों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।

AAP Bihar Election Candidate List
बिहार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी AAP, फोटो (social media)

Bihar Chunav 2025: किन-किन सीटों पर किसे टिकट मिला?

  • पटना जिले की बात करें तो फुलवारी शरीफ से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर से डॉ. पंकज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह और दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान से योगी चौपाल को टिकट मिला है।
  • सारण की तरैया सीट से अमित कुमार सिंह मैदान में होंगे।
  • पूर्णिया के कस्बा विधानसभा क्षेत्र से भानु भारतीय को टिकट मिला है।
AAP Bihar Election Candidate List
बिहार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी AAP, फोटो (social media)
  • मधुबनी जिले के बेनीपट्टी क्षेत्र से सुभदा यादव चुनाव लड़ेंगी।
  • किशनगंज से अशरफ आलम, सीतामढ़ी के परिहार से अखिलेश नारायण ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।
  • मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व क्रिकेट कप्तान धर्मराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
  • 600 से अधिक लोगों ने मांगा था टिकट

बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि पार्टी से टिकट की उम्मीद में अब तक करीब 600 लोगों ने अपना बायोडेटा जमा किया है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी इन सभी आवेदनों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

दूसरी और तीसरी लिस्ट जल्द होगी जारी

राकेश यादव ने यह भी बताया कि जल्द ही दूसरी और तीसरी सूची भी जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि आम आदमी पार्टी पूरे राज्य में मजबूत तरीके से चुनाव लड़ेगी। पार्टी का उद्देश्य दिल्ली में सफल रहे ‘दिल्ली मॉडल’ को बिहार में लागू करना है।

AAP Bihar Election Candidate List
बिहार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी AAP, फोटो (social media)

Bihar Elections 2025: सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

AAP ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी का मानना है कि इस बार वह न केवल दमदार प्रदर्शन करेगी बल्कि राज्य सरकार के गठन में भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! आज होगा बिहार चुनाव का ऐलान, वोटिंग-काउंटिंग की दी जाएगी हर अपडेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।